Monday, February 3, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/2/2020 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/2/2020  बुधवार  


अंक १,१० ,१९, २८
आप दिन भर विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ विदेशी  संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली से आप लाभान्वित होंगे/ प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता से आज आप अधिक लाभान्वित होंगे/मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी /म्यूजिक एलबम्स,योग ध्यान वीडियोस का निर्यात विशेष लाभ देगा/

अंक २, ११, २०, २९

आज आप दिन भर तरो ताज़ा रहेंगे व विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहने के बावजूद दिन का आनंद उठाएंगे/ बच्चों व विदेशी मेहमानों के साथ दिन मनोरंजक ढंग से बीतेगा/लोन एजंसियां लाभप्रद स्थिति में रहेंगी/ ट्रवेल एज्न्ट्स, एयर लाइन्स, पर्यटन व होटल उद्यमी, रिकी  प्रशिक्षक, इवेंट प्रबंधक, मनोरोग व्  बालरोग चिकित्सिक  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सीमेंट, पारे व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात अतिरिक्त लाभ देगा/विदेश में  शिष्ट दल भेजने हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ३, १२, २१, ३०

आज मानसिक तनाव के चलते अपनी अभिरुचियों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे/संतान की विदेश अध्ययन से जुडी कोई समस्या व विदेश में  बसे मित्रों का कोई समाचार आपको परेशान कर सकता है/मन को संयमित व व्यवस्थित रखने का प्रयास कीजिये/आज विदेश यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/आंशिक भाग्य अनुकूलता से , मीडिया, अनुवादक, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४, १३ , २२ , ३१

 व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ विदेश में भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा , उच्च अध्ययन  व नौकरी हेतु  जाने के लिये अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे, राख व संगीत एल्ब्म्स के निर्यात हेतु  उत्तम दिन है/आज मेहमानों की आवाजही से माहौल खुशनुमा रहेगा/बाल रोग व मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, खेल सवांददाता अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/

अंक ५, १४ , २३

आज का दिन आपके उत्साह में  बढ़ोतरी करेगा व आप तरो ताजा रहेंगे/ विदेश प्रवास व विदेश में  प्रशासनिक दौरे के अवसर बनेंगे/समस्याओं का समाधान मनोवैज्ञानिक आधार पर पाना पसंद करेंगे/योग व रिकी  में  मन रमेगा/संगीतकार, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ  अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/सफेद रंग की वस्तुओ व दुग्ध उत्पादो का विक्री व निर्यात विशेष लाभप्रद रहेगा/ अंतरात्मा की पुकार की  ओर विशेष ध्यान दीजिये/

अंक ६,१५ , २४
आज का दिन सामन्य है/किसी विशेष बदलाव की आशा न रखिये/दिन भर की छोटी छोटी गतिविधिया सहजता से पूर्ण होने से आपको संतुष्टि का आभास होगा/कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७, १६ , २५

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/आप विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहते हुए भी मनोरंजन का समय निकाल लेंगे/विदेश में कार्यरत लोग अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/संगीतकार,बाल रोग विशेषज्ञ , मनोरोग चिकित्सक, बेन्कर्स,लेखाकार ,पर्यटन व होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक ८, १७,
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य है/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक ९, १८ , २७

आज संतान पक्ष की कोई समस्या अथवा विदेश में  बसे कुछ प्रियजन का समाचार आपको व्यथित कर सकता है/संयमित व् व्यवस्थित मन से कार्य कीजिये/जल्द बाज़ी में  लिए गए निर्णय घातक सिद्ध हो सकते है/विदेश यात्रा में  बाधा आ सकती है/आज किसी को उधार भी मत दीजिये/

No comments:

Post a Comment