Wednesday, February 26, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/2/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/2/2020  शुक्रवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता  मुखर होगी, परन्तु कुछ लोग आपकी नीतियों का शुरू में विरोध कर सकते हैं/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् शेयर्स में निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ एन ज़ी ओ, राजनीतिज्ञ,  प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप,
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक  व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ कास्मेटिकस, कॉफी, चॉकलेट्स, हैंडीक्राफ्ट्स व् चर्म उत्पादों के विक्रय के लिए विशेष  अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण  से परेशानी का अंदेशा है/
 अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक  भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स ,प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों, एक्वा गार्ड्स व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी व् आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक संसधान सीमित होने के बावजूद, आप दायित्व वहन कर पाएंगे/ आपका कोई प्रियजन आपसे कुछ समय के लिए बिछुड़ सकता है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम  पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व्  उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति  अपनाईये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्सदुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ एथनिक जेवेलरी,सोने ,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, भूरे व् सुनहरी रंग के उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक व् धार्मिक गतिविधियों में भी  दे पाएंगे/ सोने, सम्पति, लोहे, श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक व् राजनैतिक  स्तर पर अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ शांत  चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 9 ,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment