Friday, February 21, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 22/2/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 22/2 /2020  शनिवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे /दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/अहम पर काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारि यों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये /आज वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी की ज़रूरत है/ आंशिक भाग्यनुकूलता से सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् नेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/मीडिया, प्रकाशक,शिक्षाविद, हीरे, सोने, पेट्रोल, भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता, सर्जन्स, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21.30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विकसित होगा/ सरसों के तेल, पेट्रोल, हीरे, काले रंग की वस्तुओं व् प्रकाशन सामग्री  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट, सम्पति विक्रेता, मीडिया, साहित्यकार आज ग्रह अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे।

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों ,अनुसन्धान व् आविष्कार में बढ़ेगी /आरम्भ में आपकी नीतियों का कुछ विरोध भी हो सकता है/अहम पर काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद  आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक व् पारिवारिक, सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण हो पाएंगे/सामाजिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में आपकी उपलब्धियां प्रशंसनीय रहेगी/ बुजुर्गों की  भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/वाहन चालन में भी आज अधिक सावधानी की ज़रूरत है/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपके व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभ पाएंगे/धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष के प्रति आपका रुझान बढेगा/ हीरे, सम्पति, प्रिंटिंग ईंक, लोहे, वाहन,पेट्रोल  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति मेँ रहेंगे/

अंक 8,17,26
प्रशासनिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहा सुनी आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ साहित्यकार, समाज सेवक, हीरे, वाहन,पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं  व् सरसों के तेल के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/परिवार में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट, साहित्यकार ,प्रकाशक, पेट्रोल, वाहन, सरसों के तेल व्  हीरे के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

नुमेरोपाथ कॉम

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment