Tuesday, February 18, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 20/2/2020 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 20/2/2020  गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से प्रशासनिक व् कलात्मक गतिविधियों में  भाग लेते हुए अग्रणी रहेंगे/आपकी रचनात्मक क्षमता से लोग प्रभावित होंगे / चांदी के विक्रेता व् निर्यातक,पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना  को उनमुक्त  उड़ान दीजिये/ रचनात्मक व् कलात्मक, लेखन, अनुवाद व् पत्रकारिता के क्षेत्र  में विशेष पहचान बना पाएंगे/ आज निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में नाम होगा/ कलाकार ,कला समीक्षक ,पर्यटन व्  उड्डयन सेक्टर ,चांदी, सोने, हीरे, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स , मूवर्स व् पैकर्स ,कॉस्मेटिक सर्जन्स  व् डेंटिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढेगा/मनचाहे स्थान पर तबादले के आसार हैं/ मीडिया, जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, सोने,चांदी, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, सम्पति के विक्रेता व् निवेशक , सर्जन्स व् स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ होटल उद्यमी ,उड्डयन सेक्टर व् कुटीर उद्योगपति अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आप प्रसन्न चित रहेंगे व् आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् रचनात्मक गतिविधियों में  बढेगी; परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने व्  उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ग्रह अनुकूलता से आपके पारिवारिक  व् व्यवसायिक दायित्व प्रभाव पूर्ण ढंग से निभ जायेंगे/ सोने व सम्पति में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ गृह व् शिक्षा ऋण लेने व् देने के लिए उत्तम  दिन है/ मन की चपलता पर काबू रखिये / बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने प्रिय जन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/गृह निर्माण, घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा के लिए अनुकूल दिन है/आर्किटेक्ट्स,एथिनिक व् स्वर्ण जेवेलेरी विक्रेता व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/हवाई यात्रा में  भी बाधा आ सकती है/पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढेगा/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ हीरे, लोहे,  वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स , ट्रांसपोर्टस , धर्म प्रचारक, प्रकाशक व् पत्रकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ सरसों के तेल ,गेंदे के फूलों, सोने व् सम्पति के विक्रेता  तथा कुटीर उद्योगपति , आर्किटेक्ट्स,  सामाजिक कार्यकर्ता व् धर्म प्रचारक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/सोने व् सम्पति में लम्बे समय के लिए निवेश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/सोने, हीरे, सुनहरी वस्तुओं,  सम्पति, वाहन , ईंधन व्  गृह उपयोगी सामान के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/कुछ समय समाज सेवा व् साहित्यिक गतिविधियों में भी  दे पाएंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों में मन रमेगा/
www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment