Monday, February 17, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/2/2020 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 

19/2/2020 बुधवार 



अंक १, १०, १९, २८
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ नेतृत्व की प्रवृति भी विकसित होगी/ आज विदेश में सेवा हेतु जाने के लिए व् उच्च अध्ययन , सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु  प्रस्थान करने के लिए उत्तम दिन है/ सीमेंट, पारे, दुग्ध उत्पादों के निर्यातक लाभ प्रद स्थिति में रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स, बालोपयोगी सामग्री व् खेल सामग्री के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, राजनेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २, ११, २०, २९
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज मनोरंजन व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ उड्डयन, पर्यटन व् होटल उद्यमी, सोफ्ट टोय के विक्रेता,चोकोलेट व् तम्बाकू विक्रेता व् निर्यातक विशेष लाभ कमाएंगे/ बाल रोग, मनोरोग विशेषज्ञ  व् सेक्सोलोजिस्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज आप मेहमान नवाजी में समय बिताना पसंद करेंगे/ जलजनित संक्रमण, तेज़ बारिश या तेज़ समुद्री हवाएं आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/


अंक ३, १२ , २१, ३०
आज आप संतान पक्ष की किसी चिंता से व् अनचाहे मेहमानों की वजह से परेशान रहेंगे/ मन को व्यवस्थित व् संतुलित रखने की कोशिश कीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों में बिताया गया समय सुकून देगा/ किसी को भी आज धन उधार न दीजिये/ मीडिया, अनुवादक, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व्  जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक ४, १३ , २२,  ३१
आज प्रशासनिक मतभेदों से यथा संभव दूर रहिये/ सामंजस्य की निति अपनाने में  ही भलाई है/ शेयर्स व् लोटरी में  इन्वेस्ट न करें/ सीमेंट, संगीत एलबम्स, योग व् रिकी विडियो के निर्यात से लाभ मिलेगा/ इवेंट प्रबंधक, पर्यटन व् होटल उद्यमी विशेष लाभान्वित होंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ समय रुचिकर ढंग से बीतेगा/

अंक ५, १४ , २३
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए पारिवारिक मसले हल कीजिये; सफलता मिलेगी/ व्यवसाय के निर्यात की दीर्घ कालीन योजनाये बनाते समय अपनी गणनात्मक क्षमता पर भरोसा कीजिये/ पारे, राख के निर्यातक विशेष लाभान्वित रहेंगे/ योग प्रशिक्षक, मोटर चालन प्रशिक्षक, बाल साहित्य प्रकाशक विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ६, १५ , २४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/

अंक ७, १६, २५
आज आप दिन भर तरो ताज़ा व् उत्साहित रह कर काम करेंगे/ आमोद प्रमोद व् मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ संगीतकार, कलाकार, विदेश में कला जत्थे विशिष्ट पहचान बना पाएंगे / सीमेंट, पारे , स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओ, बालोपयोगी वस्तुओं व् खेल सामग्री का व्यापार विशेष लाभ देगा/ निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, मीडिया व् खेल सवांददाता, साहसी समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिपिंग इंडस्ट्री, एक्वा गार्ड्स व् समुद्री उत्पादों एवं सी शैल हैंडीक्राफ्ट्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८, १७ , २६
आज प्रशासनिक मतभेदों से दूरी रखने की कोशिश कीजिये/ अपने उच्च अधिकारियो के तर्क समझने की चेष्टा कीजिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दीजिये/ कुछ समय पसन्ददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में बिताने की कोशिश कीजिये/


अंक ९, १८ , २७
आज मन को शांत व् व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त झेलने के लिए मानसिक रूप  से तैयार रहिये/

No comments:

Post a Comment