Sunday, February 16, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/2/2020 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/2/2020  सोमवार 

अंक 1,10,19, 28

आज आप अहम पर नियंत्रण रखिये व् बेवजह की बहसबाजी से दूर रहिये,वरना परेशानी का सामना करना पडेगा/अपना ध्यान कलात्मक अभिवयक्ति की ओर दीजिये व् कुछ समय मेहमाननवाज़ी, मनोरंजन व् आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में बिताइए / आज इवेंट मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक ,पर्यटन  विभाग व् खेल समीक्षक अतिरिक्त लाभ प्रद स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप अपनी राय से लोगों को सहमत कर लेंगे व् सामाजिक प्रभुत्व में  वृद्धि होगी/व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ होगी/ परिवहन,पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, होटल उद्यमी, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स,  मीडिया, जर्नलिस्ट, कोरियोग्राफर्स , इवेंट मैनेजर्स, नियोजन कार्यालय,सर्जन्स, बालरोग वं मनोरोग विशेषज्ञ , धर्म प्रचारक, जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन, पेट्रोल, हीरे,चांदी व् हस्तशिल्प का व्यापर लाभ देगा/

अंक 3, 12, 21, 30
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे व् आपकी सामाजिक छवि प्रशस्त होगी/ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी/ व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में  भी आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे / वाहन, लोहे, पेट्रोल के व्यापार व् साहित्य प्रकाशन में विशेष लाभ प्राप्त होगा/ आज आध्यात्म व् ज्योतिष के अध्ययन में  भी रूचि विकसित होगी/ तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4, 13, 22, 31
आज अहम पर यथासम्भव नियन्त्रण रखिये व् बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/आरम्भिक स्तर पर आज आपकी नीतियों का विरोध किया जायेगा, परन्तु अंत में  आप अपनी बात मनवा लेंगे /व्यवसाय व् कार्य क्षेत्र में  नवाचारों के लिए अनुकूल दिन है/ आमोद प्रमोद व् मेहमाननवाज़ी में भी समय बीतेगा/ चांदी का व्यापार व् निवेश आज अधिक लाभ देगा/ इवेंट मेंजर्स व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, एयर सर्विसेज, इवेंट मैनेजर्स व्  होटल उद्यमी, चांदी , खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5, 14, 23
मन की चपलता पर काबू रखिये व् बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ आवेश मेंआ कर लिए गए निर्णय , आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/आज प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों का विक्रय व् निर्यात लाभ देगा/ आज वाहन चालन में  विशेष सावधानी बरतिए व् वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये /छोटी छोटी बातों पर उलझने से परेशानी बढ़  सकती है/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिए/

अंक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपकी संतुष्टि का कारक बनेगी/ दैनिक गतिविधयां निर्बाध सम्पन्न हो जायेंगी/किसी विशेष बदलाव की आशा न कीजिये/  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने के कोशिश कीजिये/

अंक 7, 16, 25
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ /व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी/ परिवार में  आपकी राय का मान होगा/मीडिया अधिक प्रभावशाली रहेगी/ प्रकाशक,लेखक अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/ पेट्रोल, वाहन विक्रेता, हीरे, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के व्यापारी, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, कॉस्मेटिक सर्जन्स व् डेंटिस्ट ग्रह अनुकूलता का विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक 8, 17, 26
आज आपके व्यक्तित्व से लोग अधिक प्रभावित रहेंगे/आपकी राय का परिवार व् समाज में मान होगा/ व्यवसायिक स्थिति भी सुद्ढ़ होगी/ पत्रकारिता, ज्योतिष, दर्शन शास्त्र व् धर्म के अध्ययन में  रूचि विकसित होगी/ शल्य चिकित्सिक, जर्नलिस्ट, मीडिया, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् परिवहन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ योग ध्यान में  भी मन रमेगा/

अंक 9, 18, 27
आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
आज तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे व् धार्मिक गतिविधियों में  भी मन रमेगा/ वाहन विक्रय व् प्रकाशन कार्यों से विशेष लाभ होगा/ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ हीरे व् पेट्रोल के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व् सर्जन्स सुखद स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप विचलित हो  सकते है, परन्तु स्थिति संभाल पाएंगे/

No comments:

Post a Comment