Thursday, February 13, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/2/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/2/2020 शुक्रवार 



अंक 1,10,19,28
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली से लाभान्वित हो सकते  है/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून  देगा/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, खेल सवांददाता, एयरलाइन्स, निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स, चांदी, दुग्ध उत्पादों व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश न कीजिये; आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक सवेंदनशील रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ विदेश भ्रमण हेतु व् विदेश में उच्च अध्ययन ,इवेंट मैनजमेंट , सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा में  भाग लेने हेतु अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर, खेल जगत से जुड़े लोग, कला समीक्षक, कोरियोग्राफर्स ,सेक्सोलोजिस्टस , नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिक्त्सिक, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों,  चांदी व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी आपकी कार्य गति शिथिल कर सकती है,परन्तु अपने सीमित साधनों से काम बनाने की कोशिश कीजिये व् किसी से भी हरगिज़ उधार न लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, अनुवादक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
मेहमान नवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ रचनात्मक गतिविधियों व् अनुसन्धान के क्षेत्र में रूचि बढेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर सकते है/ चाँदी, कलाकृतियों, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता,  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल  है/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ सामर्थ्य के अनुसार ही व्यय कीजिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान देते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध  होंगे/अपनी  योग्यता पर भी पूरा भरोसा कीजिये व् व्यवसाय विस्तार की नव नीतियाँ निर्धारित कीजिये/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, नृत्य निर्देशक, इवेंट मेनेजर्स, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी  /तम्बाकू, चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/,सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ विदेश में  उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल स्पर्धा, इवेंट मेनेजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ निर्यातक ,पर्यटन सेक्टर, फैशन व् ग्लेमर जगत, मनोरोग व्  बालरोग चिकित्सिक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा हैं/ हवाई यात्रा में भी कुछ असुविधा हो सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिए/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/ कुछ समय अपनी मनपसंन्द गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ आज किसी भी प्रकार का नव निवेश न कीजिये / शांत मन दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment