Wednesday, February 12, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2/2020 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2 /2020  गुरुवार 

अंक 1,10,19,28 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप आंशिक रूप से भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
 दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्री रोग चिकित्सिक, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप व्यवसायिक, पारिवारिक दायित्व व् सामाजिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति , गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
 आज आपकी रूचि लीक से हट कर कुछ करने में रहेगी/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/ अहम पर काबू रखने की कोशिश कीजिये व् प्रशासनिक एवं राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ आपका रुझान आज नवाचारों, अनुसन्धान, आविष्कारप्रशासनिक  नीति निर्माण व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/
अंक 5,14,23 
अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के दम पर आज आप प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ पहचान कायम  कर पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं एन जी ओ, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पायेंगे/
अंक 6,15,24 
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद  रहेगी/ आप प्रियजन की सुख सुविधा एवं मनोरंजन हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
 दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ  समय सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में दे पाएंगे/ अपने परिवार को मनचाहे उपहार दे पाएंगे/ आन्तरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, लेखक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता व् प्रसूति गृह, सम्पति, सोने व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
 आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/ संयमित चित से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के  प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, शिक्षाविद, स्त्री रोग चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स व् समाज सेवी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27 
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति एवं गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment