Monday, February 10, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2/2020 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2/2020  बुधवार 

अंक 1, 10, 19, 28

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/आज का दिन मेहमान नवाजी में बीतेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली  आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते  हैं/पर्यटन व होटल व्यवसाय, संगीतकार, योग व रिकी प्रशिक्षक, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप दिन भर उत्साहित रह कर विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे/ पर्यटन ,परिवहन विभाग व होटल उद्यमी, प्रकाशक, मीडिया, धर्म गुरु व् सामाजिक कार्यकर्ता , बैंकर्स, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ व् इवेंट मैनेजर्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आप घर परिवार की जिम्मेदारियां स्वेच्छा से लेना चाहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों व ज्योतिष अध्ययन में  रूचि जागृत होगी/ पेट्रोल, सोने, हीरे, सरसों के तेल , स्टेशनरी के विक्रेता, प्रकाशक, धर्म प्रचारक , फोटो जर्नलिस्ट , स्त्रीरोग चिक्त्सिक , आर्किटेक्ट्स व् कुटीर उद्योगपति  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से या संतान पक्ष की किसी परेशानी से आप चिंतित हो सकते है/ धैर्य पूर्वक हल पाने की चेष्टा कीजिये/

अंक 4, 13, 22, 31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/  विदेश में अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार  हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ पर्यटन व होटल उद्यमी आज विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल जगत , इवेंट मैनेजर्स व् बेंकर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय  यादगार रहेगा/

अंक 5, 14, 23

आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/ संतान पक्ष के लिए कोई भी निर्णय लेते समय अंतरात्मा की पुकार सुनिए, निर्णय सही सिद्ध होगा/ सोने, सीमेंट, पारे, राख के विक्रेता व् निर्यातक, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां, प्रसूतिगृह, होटल उद्यमी  विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ अध्ययन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/सम्पति की  सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 6, 15, 24

आज आप स्वेच्छा से घर परिवार व व्यवसाय की अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेना चाहेंगे/ आंतरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी व साहित्यिक दायरा भी बढेगा/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7, 16, 25

आज आपका सामाजिक व् साहित्यिक  दायरा विकसित होगा व सम्मान में  वृद्धि होगी/ सोने, स्टेशनरी, गृह उपयोगी उत्पादों  का विक्रय लाभ  देगा/ साहित्य व मीडिया के क्षेत्र में  नाम होगा/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक अपनी पहचान बना पाएंगे/ सम्पति स्थानांतरण आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 8, 17, 26

आज आपकी अध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ धर्म प्रचार व ज्योतिष में  मन रमेगा/ प्रकाशक, मीडिया, सोने  व हीरे के व्यापारी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्ट्स , धर्म प्रचारक  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्किटेक्ट, वास्तु विद, भविष्य वेता, प्रकाशक, शल्य चिकित्सिक नाम कमाएंगे व आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी/

अंक 9, 18, 27

आज धर्म ज्ञान में  रूचि प्रबल होगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ हीरे, पेट्रोल, सोने लोहे व सम्पति में  निवेश व विक्रय लाभ देगा/ परिवहन विभाग व आर्किटेक्ट , सेना, कमांडोज़ ,न्यायपालिका, ,मीडिया व् प्रकाशक ग्रह अनुकूलता का लाभ पाएंगे/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश लाभ देगा/ कुछ अनचाहे मेहमानों से परेशानी हो सकती है/ संतान पक्ष की कोई समस्या आपको विचलित  कर सकती है; परन्तु आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए स्थिति संभाल पाएंगे/

No comments:

Post a Comment