Thursday, January 30, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/1/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  31/1/2020 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे; परन्तु आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आप दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् अपयश के कारण, सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पायेंगे/ अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ कृषक वर्ग, अनाज गोदाम के मालिक, पावर ग्रिड्स व् फायर ब्रिगेड कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
कुछ आर्थिक उलझनों के बावजूद, आप  दैनिक दायित्व वहन सुचारु रूप से कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक व् कृषक वर्ग, ईंधन, बारुद , नवरतन व बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आप लीक से हट कर  कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान , सामाजिक क्रियाकलापों व् राजनीति  में बढ़ेगी/ आरभिक स्तर पर कुछ विरोध का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सराहनीय परिणाम देंगे/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्म्क योग्यता के आधार पर आज आप प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी उलझने बढ़ा सकती है/ अनाज गोदाम के मालिक, कृषक वर्ग, सैन्य दल व् कमांडोज़ आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग, फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु अनर्गल वादविवाद से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ भाग्य अनुकूलता से , आज आपकी आर्थिक स्थिति सम्भली रहेगी/ कलाकार, कला समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट्स,  फैशन व् ग्लेमर जगत व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
अहम के टकराव के कारण, आज प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये ; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों  व् योग ध्यान में समय दे पाएंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद , धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ विरोध के बावजूद, आप अपनी
बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां, कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद आप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ अपव्यय के कारण, सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है, परन्तु अंत में आप अपनी बात मनवा पाएंगे/ धर्म गुरु, वास्तु विद, फोटो जर्नलिस्ट, कृषि उत्पादों, नवरतन  व् ईंधन के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment