Monday, January 27, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2020 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/  राजनेता, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता सामाजिक कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये; अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में  कोई खास बदलाव नहीं  ला पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद, मुकदमेबाजी व् सम्पति की सौदेबाजी से दूर रहिये/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति सुरक्षात्मक प्रबन्ध कीजिए/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं , चर्म उत्पादों  व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, दैनिक गतिविधियाँ सहजता  से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषि वर्ग, भू शोधार्थी, सेना, न्यायपालिका, ईंधन व् बारूद के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों,योग ध्यान व् फोटो पत्रकारिता  में  रूचि बढ़ेगी/
अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिये / प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ एयर लाइन्स, अनुवादक, कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के
विक्रेता, समाजसेवक व् टूरिस्ट गाइड्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आपकी प्रबंधन योग्यता  व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप समाजिक, व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र  में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मण्डल अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाज सुधारक आज सुखद  स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/   सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ सम्पति की सौदेबाजी व् कृषि  उपज के विक्रय में  भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों, फैशन व् ग्लेमर के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, एथनिक ज्वेलरी व् गिफ्ट् आइटम्स के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  कृषकवर्ग भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में/ रहेगा/  शांत मन से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ भाग्य अनुकलता से आज फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सौन्दर्य विशेषज्ञ व् आर्ट गैलरी संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उप्पादों के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक  व राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श, योग साधना में बढ़ेगी/
अंक 9,18,27
आर्थिक अवरोधों  के बावजूद , दैनिक गतिविधियाँ  सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक साहित्य अध्ययन, वास्तु परामर्श, योग ध्यान में  रूचि बढ़ेगी/भू शोधार्थी, कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट , ईंधन व बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे./

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment