Sunday, January 26, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/1/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/1/2020 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर  सपाटे, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण की ओर बढ़ेगी/  मीडिया, एयर ट्रेवल्स, होटल व्यवसायी, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, अनुवादक व् कवि , नर्सिंग होम्स , मनोवैज्ञानिक, खेल जगत ,बालोपयोगी वस्तुओं व् खेल सामग्री के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ ज्वर, रक्त विकार, चर्म विकार आदि आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के  विक्रेता एवं निर्यातक, ,मीडिया, प्रकाशक व् कलाकार, आंतरिक सज्जाकार, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सराहनीय परिणाम देंगे/ आपकी सामाजिक, व्यवसायिक, पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की व् धार्मिक गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/ चांदी, सम्पति , कृषि भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाए, आर्किटेक्ट्स,सेना व् न्यायपालिका, मीडिया, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अव्यस्थित रहेंगे, परन्तु स्थिति संभाल पाएंगे/ आप आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात सँभालने की स्थिति में रहेंगे/
 अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में  दे पाएंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प  उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स व् मीडिया, खेल गतिविधियों से जुड़े लोग, होटल व्यवसायी व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/  सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां, सोने व् गृह उपयोगी व् बालोपयोगी वस्तुओं एवं खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज सवास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी भी आज शुरू न कीजिये/ अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आज आप खराब तबियत कर बावजूद भी अपने कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ कृषि व् रिहायशी भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप धार्मिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज  आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कारोबारी व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ आध्यात्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, सेना, न्यायपालिका, नवरतन, रिहायशी संपति, कृषि भूमि , ईंधन ,बारूद के विक्रेता ,कृषि  शोधार्थी , साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर परिवार में  कुछ धार्मिक गतिविधियों के आसार हैं/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment