Tuesday, January 21, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/1/2020 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/1/2020  गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ व्यवसायिक कारणों से यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/ टूरिस्म सेक्टर, निर्यातक, बेंकर्स,  इवेंट मैनेजर्स, राजनेता, एन  जी ओ, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग होम्स, फीज़िओथेरपिस्ट, मनोरोग चिकित्सक, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
 आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको  आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने , वाक इन इंटरव्यू , विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं भ्रमण हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , टूरिज्म सेक्टर, मूवर्स एंड पैकर्स , मीडिया, प्रकाशक, खेल सवांददाता , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आकस्मिक आये अतिथियों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्या के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ परन्तु आप समस्या निवारण में काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त का अंदेशा है/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं , सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व्  तर्क शक्ति के आधार पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन व व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सक, राजनेता, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, बेंकर्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ सोने, सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स ,गृह व् शिक्षा  ऋण एजेंसियां, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, प्रकाशक , साहित्यकार ,निर्यातक , खिलाड़ी, संगीतकार ,नर्सिंग होम्स  व मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ व्यवसायिक दायित्व भी सहजता से पूर्ण होंगे/ सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,  आन्तरिक सज्जाकार,  स्त्रीरोग  चिकित्सिक, शिक्षाविद व्  प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आपकी आर्थिक, सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री, सम्पति, सोने, सुनहरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, स्टील के विक्रेता, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, साहित्य्कार, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के  फलस्वरूप,  व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण होंगे/ आज आपकी पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सरसों के तेल, पेट्रोल, वाहन, लोहे, हीरे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक व् विक्रेता, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते  व् आकस्मिक आये अतिथियों  के कारण  पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  फेर बदल  का अंदेशा है/ परन्तु आप समस्या निवारण  में  काफी हद तक सफल रहेंगे/  सोने, सम्पति ,गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, प्रसूतिगृह व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment