Thursday, January 2, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/1/2020 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/1/2020 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक  गतिविधियों,  आमोद -प्रमोद , सैर सपाटे व् विदेश यात्रा में बढ़ेगी/ एयर लाइन्स,शिपिंग सेक्टर, मीडिया,  कलाकार, कला समीक्षक, अनुवादक व् कवि, चाँदी , मोती, सी शेल्स      कलाकृतियों व् एक्वा गार्ड्स  विक्रेता,  साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक  व्  निर्यातक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /  कुल मिला  क़र , आज  का दिन शान्तिप्रद है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य से भी आंशिक रूप से लाभान्वित होंगे/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक,  प्रकाशक, टूरिज्म सेक्टर , कुटीर उद्योगपति, चाँदी , सोने , स्टेशनरी व्  गृह उपयोगी  उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स व्  आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण व्  तेज़ समुद्री हवाओं  या बारिश  से परेशानी  का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
 आज व्यक्तिगत प्रयास सुखद  परिणाम देंगे व आप भाग्य अनुकूलता से  भी लाभान्वित होंगे / पारिवारिक,
सामाजिक व्  व्यवसायिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्ट्स , आंतरिक सज्जाकार ,  सोने ,चाँदी , मोती , सम्पति, गृह  उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता , एयर  लाइन्स, शिपिंग सेक्टर, नियोजन कार्यालय , मीडिया, लेखक , प्रकाशक व् शिक्षण संस्थाएं आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक  4,13,22,31
आज आपका रुझान रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण की ओर बढेगा/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ एयर लाइन्स, शिपिंग इंडस्ट्री, चांदी, समुद्री उत्पादों व् सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक ,जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे, परन्तु  आंशिक रूप से, आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, नियोजन कार्यालय, सोने व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता, शिक्षण संस्थाये, प्रसूति गृह व् सामाजिक  कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ भाग्य अनुकूलता से भी आप कुछ हद तक लाभान्वित होंगे/ अपने परिवार के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिता पायेंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये. वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावजूद, अपने दायित्व बखूबी निभा पायेंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मं कुछ उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायेंगे, परन्तु आंशिक रूप से आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक, सोने, सम्पति, सरसों के तेल व् स्टेशनरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पायेंगे/ कुछ हद तक आप भाग्य अनुलुलता से लाभान्वित होंगे/ प्रसूति गृह, कुटीर उद्योगपति, सोने, सम्पति व्  गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् नियोजन कार्यालय अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment