Monday, January 20, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/1/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/1/2020 मंगलवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने हो सकती हैं/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण  की ओर अधिक संवेदनशील रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/
अंक 2,11,20,29
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, सोने, सम्पति व्  गृह उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता, साहित्यकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया  व् प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक क्षेत्र में  कुछ नाम होगा/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में मन रमेगा/ नवरतन, सोने, सम्पति, ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स व स्त्रीरोग विशेषज्ञ, भू शोधार्थी, सेना व् न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक व् धार्मिक ग्रथों के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम् के टकराव के कारण, उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते है ; सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ प्रसूतिगृह, सोने, स्टेशनरी व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के  विक्रेता, साहित्यकार , सामाजिक  कार्यकर्ता, स्त्री रोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 7,16,25
आज कारोबारी व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद , आर्किटेक्ट्स,  साहित्यकार, सोने, हीरे व् रिहायशी सम्पति  के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार , ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, प्रकाशक, कुटीर  उद्योगपति व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ सम्पति से जुडी किसी मुकदमेबाजी के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा  है/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में  रहेंगे/ परिवार व् समाज में  आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स,  स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोने, हीरे , नवरतन व् भू उत्पादों के  विक्रेता व् कृषि भूमि  के दीर्घ कालीन निवेशक, ईंधन  विक्रेता, फोटिजर्नलिस्ट, धर्म गुरु, भविष्यवेता व्  वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
आज आप सुनियोजित ढंग से व्यय करते हुए, अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों  व् योग ध्यान में  मन रमेगा  व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ भूमि में दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ सोने, हीरे, नवरतन, ईंधन, बारूद , वाहन , पेट्रोल व् कृषि उत्पादों के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक व् भविष्यवेता ,फोटो जर्नलिस्ट, कमांडोज़ , सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment