Saturday, January 18, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/1/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/1/2020 रविवार

एक झलक आगामी दिन की

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक मुखर होगी, परन्तु कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि  धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, दान पुण्य में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंददीदा गतिविधियों में दीजिए व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे; फलत रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां  सहजता से
पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिए ; अन्यथा सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ , वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिये/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर, आप सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों व् राजनीति के क्षेत्र में  खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल, एन जी ओ व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप रचनात्मक गतिविधियों व् फैशन एवं ग्लेमर से जुडी गतिविधियों के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, एथनिक ज्वेलरी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल में व् रचनात्मक गतिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की चेष्टा कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉफ़ी पार्लर  व् ब्यूटी पार्लर् आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के  कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप कुछ  उम्मीद नहीं रख सकते है/ आर्थिक अवरोधों के बावजूद , दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण हो पाएंगी/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सवेंदनशील रहिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आपका कोई प्रियजन भी आज आपसे कुछ समय के लिए बिछुड़ सकता है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment