Tuesday, January 14, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/1/2020 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/1/2020  बुधवार  


अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर  पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपको कुछ आकस्मिक सहायता दे सकते हैं/ निर्यातक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, इवेंट मैनेजर्स व्  खिलाड़ी ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, एयरलाइन्स, चांदी , हस्तशिल्प उत्पादों , बालोपयोगी सामग्री  व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील है/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभांवित होंगे ही और आपके प्रयास भी बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ विदेश में फिल्म शूटिंग व् कोरियोग्राफी के लिए, उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, संगीतकार , खिलाड़ी, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन कम  होने के कारण, आप अपने बच्चों व् प्रियजन की अतिरिक्त मांगे पूर्ण करने में असमर्थ होने से कुछ अनमने से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार न लीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र  में कुछ पहचान बना पाएंगे/ चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल  स्थिति  में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक संधान सीमित होने के कारण, आज आपको निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने व् पारिवारिक अतिरिक्त मांगे पूरी करने में दिक्क्त आ सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ किसी प्रियजन के कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ सुखद समाचार दे सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स,  चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों व् म्यूजिक एलबम्स एवं खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आज आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार की नवनीतियाँ बनाने  व् लागू करने के लिए उत्तम दिन है/ नर्सिंग होम व् मनोचिक्त्सिक, इवेंट मैनेजर्स व् बेंकर्स , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री एवं बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व्  ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता,  गिफ्ट सेंटर्स, फिल्म निर्माता व्  कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ निर्यातक, खिलाड़ी, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोचिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवल्स में भी कुछ बाधा  आ सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि और सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधानों की कमी की वजह से आप अपने बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूरी करने में  असमर्थ व् कुछ तनाव ग्रसित रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में भी आत्मीयता की कमी खलेगी/सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी से भी धन उधार न लें और न ही दें/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment