Wednesday, January 8, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/1/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/1/2020   सोमवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ चांदी व्  कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक, एयर लाइन्स व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे व् आप भाग्य से भी किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम ही  दे पाएंगे/ फायर ब्रिगेड, पावर ग्रिड्स व् अनाज गोदम के मालिक व् कृषक वर्ग कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर  व् एयर लाइन्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग,  चांदी, कलाकृतियों व् बहु रंगी उत्पादों , ईंधन व् बारूद के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/अनुसंधान, आविष्कार, प्रशासनिक व् राजनेतिक नवाचार में आपकी रूचि बढ़ेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता, समाज सुधारक, वैज्ञानिक व्  एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 5,14,23
बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति मुखर होगी / राजनेतिक, सामाजिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में  आपकी पहचान बनेगी/दुग्ध उत्पादों के निर्यातक, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी व् उस से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/सम्पति की सौदेबाजी व् उस से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकते है/ अनर्गल वादविवाद से भी परेशानी का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे; परन्तु भाग्य से किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिए / क्रोध व् अनर्गल वादविवाद या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ पावर ग्रिड्स, फायर ब्रिगेड, सैन्य व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग व् कृषक वर्ग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
कलाकार, मोती व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिए ; आज फ़ूड पॉइज़निंग का अंदेशा है/ आपका रुझान आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता व् भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु  भाग्य आपका साथ देगा/ आप अपने स्वतंत्र निर्णय मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धर्म गुरु, वास्तु विद, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता , फायर ब्रिगेड व् कमांडोज़ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment