Friday, November 8, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/11/2019 शनिवार

अंकों के  आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक 9/11/2019  शनिवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/वाहन चालन में विशेष सचेत रहिये /आज वाहन क्रय भी स्थगित कर  दीजिये/ आंशिक  भाग्यनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप विदेशी संपर्क सूत्रों व् मित्र मंडली से लाभान्वित होंगे/

अंक 2,11,20,29
सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ज्वर, रक्त विकार ,चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/सम्पति से जुड़े किसी वाद मैं प्रतिकूल परिणाम के आसार हैं/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आप की  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/हीरे,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता,मीडिया,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स  आज  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/हीरे, पेट्रोल,वाहन, ईंधन, प्रिंटिंग ईंक व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता, भू अनुसन्धान से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अधिक प्रभावपूर्ण रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला  पाएंगे/अहम के टकराव के कारण आज परेशानी का अंदेशा है/उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ आंशिक भाग्य  अनुकूलता के फस्वरूप, आज निर्यातक, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिक्त्सिक , इवेंट मैनेजर्स व् होटल उद्यमी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर  अधिक ध्यान दीजिये/ आज क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/सम्पति से  से जुड़े किसी  वाद में प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/बुजुर्गों की भावनाओं की ओर सम्वेदनशील रहिये/उच्च अधिकारियों  के साथ भी सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/वाहन चालन में  अधिक सतर्क रहिये/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न  कीजिये/

अंक 6,15,24
सेहत व् आहार के प्रति सजग रहिये/लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/आज सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू न कीजिये/क्रोध पर काबू रखिये/अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दीजिये/ संतुलित आहार लीजिये /सम्पति से जुड़े कोई भी प्रकरण आज शुरू न कीजिये/भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक  स्थिति सम्मानजनक रहेगी/हीरे,पेट्रोल,लोहे ,वाहन व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स, होटल उद्यमी, खेल संवाददाता व् धर्म प्रचारक आज   अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों,वास्तु  परामर्श व् ज्योतिष में बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ कुकिंग गैस , ईंधन, पेट्रोल, वाहन, हीरे, नवरतन ,प्रकाशन सामग्री ,भू उत्पादों के विक्रेता ,सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, सर्जन्स,  धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी  विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/धार्मिक क्रिया कलापों मैं रूचि रहेगी/सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स,सम्पति विक्रेता व् निवेशक, हीरे, नवरतन, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, भू अनुसंधान कार्य से जुड़े लोग, मीडिया व् प्रकाशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् अचानक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment