Sunday, November 3, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/11/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/11/2019 सोमवार

अंक १,१०,१९,,२८ 

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे; आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ आज का दिन प्रशासनिक दौरे के लिए अनुकूल है. विदेश में  भ्रमण  व् नौकरी हेतु आवेदन देने के लिए उत्तम  दिन है /आज आपकी कलात्मक  प्रवृति को ओर अधिक मुखरित होने का अवसर मिलेगा/ चांदी व् एथिनिक ज्वेलरी के विक्रय से फायदा होगा/

अंक २,११,२०,२९
दैनिक दायित्व सहजता  से निभा पायेंगे/ विदेश भ्रमण व्  नौकरी बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमानों की आवाजाही से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, लेखक, अनुवादक,पर्यटन व् उड्डयन से जुड़े लोग लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक ३,१२,२१,३० 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज सरकारी काम के सिलसिले में  बाहर जाना पड़ सकता है/ व्यवसाय  व् निवास को बदलने के लिए भी उत्तम दिन है/सोने,चांदी व् एथिनिक जेव्लेरी के विक्रय से अच्छा लाभ प्राप्त होगा/ सोने व् सम्पति में निवेश कीजिये/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियों में  भी रुझान बना रहेगा/ घर में कुछ माँगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज प्रशासनिक नवाचार के लिए अनुल्कुल दिन है/ नयी टेक्निक, अनुसन्धान व् आविष्कार व् सामाजिक नवाचारों एवं राजनैतिक नवनीति निर्माण में  रूचि रहेगी व् सहयोगियों का अनुमोदन भी मिल जायेगा/ प्रशासनिक दौरे के अवसर भी बनेगे/ आज मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन विभाग विशेष लाभ कमा पाएंगे/ चांदी व् कलात्मक वस्तुओं का व्यापार व् निर्यात लाभप्रद रहेगा/
अंक ५,१४,२३ 
आज प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ साहित्यिक गतिविधियों व् समाज सेवा में  रूचि रहेगी/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आप परेशानी का सबब हो सकती है/ पावर ग्रिड्स व् फायर ब्रिगेड एवं कृषक वर्ग आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुड़े किसी वाद से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक ७, १६ , २५ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य  गति ले सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ कला, साहित्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६ 
आज आपकी सामाजिक  प्रतिष्ठा बढेगी/परन्तु आपके वरिष्ठ आधिकारियों से वाद विवाद से दूर रहिये/साहितियिक अभिरुचियों की तुष्टि में  समय बिता पाएंगे/सरसों के तेल.सोने व् कृषि सम्पति में  निवेश कीजिये/भवन निर्माण व् वास्तु के लिए उत्तम दिन है/ फोटो पत्रकारिता  व् साहित्य जगत से जुड़े लोग, धर्म प्रचारक, कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७ 
दैनिक दायित्व  निर्बाध पूर्ण होने  से  आप शांत  चित रहेंगे व् धार्मिक गतिविधियों  में मन रमेगा./आज आप पारिवारिक  व् व्यवसायिक जिम्मेदारिया कुशलता पूर्वक निभा पाएंगे/लेखक व् पत्रकार.वास्तु विद,सम्पति निवेशक धर्म गुरु  व् फोटो जर्नलिस्ट अपनी विशिष्ट  पहचान  बना  पाएंगे/भवन निर्माण व् सम्पति से जुड़े अन्य काम सुचारू रूप से हो पाएंगे/

==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment