Thursday, November 21, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति कुछ शिथिल हो सकती है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है /प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ निवास व्  व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ एथनिक जेवेलरी के  विक्रेता व् निवेशक, भूरी व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक,कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य  परिणाम ही दे पाएंगे/सामाजिक व् पारिवारिक  दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ भू उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप प्रेमप्रसंग में मधुरता की कमी खलेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार,अनुसन्धान व् प्रशासनिक नवाचारों में रूचि  रहेगी/आपकी प्रशासनिक नीतियों का शुरू में  कुछ विरोध हो सकता है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता,  राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता , वैज्ञानिक व् राजनीतिज्ञ आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति निवेश या विक्रय से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे/ सोने व् एथिनिक जवेलेरी के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार  व् सम्पति निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/साहित्यिक दायरा भी बढेगा/ सम्पति से जुड़े किसी वाद से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण हो पाएंगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, साहित्यकार, कला समीक्षक, आंतरिक सज्जाकार व् गृह निर्माता, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज सम्पति का क्रय विक्रय स्थगित कर  दीजिये/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/अहम पर यथा संभव काबू रखिये/ सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में प्रभुत्व कुछ बढेगा/ कृषि  भूमि  के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ धार्मिक क्रिया कलापों में कुछ समय  दे पाएंगे/ भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, ईंधन, बारूद व् भू उत्पादों , कृषि भूमि  के विक्रेता, प्रकाशक व् साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों में  बढ़ेगी / अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment