Saturday, November 16, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/11/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/11/2019

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर काबू रखिये व् बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान कीजिये/ सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में आपकी रूचि रहेगी, परन्तु वाहन चालन में  सतर्कता बरतिए/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं , दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता व् एन  जी  ओ  आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ मीडिया, कला समीक्षक, हीरे,पेट्रोल, वाहन, लोहे, प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता व धार्मिक  साहित्य के प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है /

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/आपकी राय का मान होगा/मीडिया, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सर्जन्स, शल्य चिकित्सा  उपकरणों  के विक्रेता, प्रकाशक, धर्म  प्रचारक, वाहन,पेट्रोल, हीरे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते है/ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता , सामाजिक कार्यकर्ता  व् एन  जी ओ  विशेष अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ मन की चपलता पर भी नियन्त्रण रखिये व् बुजुर्गों की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/वाहन चालन में  विशेष सतर्क रहिये/राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा

अंक 6,15,24
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप में  दे पाएंगे /

अंक 7,16,25
आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा /कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  आपकी रूचि बढेगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता, प्रकाशक ,मीडिया, आर्किटेक्ट्स व्  ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उस पर दृढ़तापूर्वक टिके रहेंगे/कुछ विरोध के बावजूद, काफी हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/धार्मिक क्रिया कलापों में  मन रमेगा/आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रकाशक, मीडिया, हीरे ,पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/राजनैतिक स्तर पर आपकी गतिविधियों का कुछ विरोध  हो सकता है/ अहम पर काबू रखिये/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक रहेगी व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/हीरे,पेट्रोल, वाहन, लोहे व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता,फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक व्  भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment