Tuesday, October 8, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2019 बुधवार


अंक १,१०,१९,२८
x

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायंगे/ आज का दिन भाग्य अनुकूलता के कारण आप के लिए रोमांचकारी है/ बालोपयोगी सामग्री, खेल सामग्री, सीमेंट, पारे व् राख का निर्यात व् व्यापर लाभ प्रद रहेगा/ होटल व् पर्यटन  से जुड़े लोग विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ विदेश में प्रशासनिक  सेवारत अधिकारी, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक व् इवेंट मेनेजर्स अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक २, ११, २०, २९ 
आज अपने क्रोध पर नियन्त्र रखिये/ सेहत और आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ आज आप आंशिक भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेलसामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ३, १२, २१,३० 
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप विचलित हो सकते हैं, परन्तु हल पाने में काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज आध्यात्म की ओर रुझान रहेगा/ वास्तुशास्त्री, भवन निर्माता, सम्पति निवेशक, ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ कृषक वर्ग, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों व् धर्म प्रचारकों के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ४, १३, २२, ३१ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे, परन्तु आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ लेखा जोखा रखने व् बैंकिंग के लिए अच्छा दिन है/ निर्यातक व् इवेंट प्रबंधक आज विशेष रूप से लाभन्वित होंगे/ अनुसन्धान व् शोध कार्यों से जुड़े लोग, विदेश में प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी, सांस्कृतिक दल व् राजदूत, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज विशेष पहचान बना पायेंगे/
अंक ५,१४,२३ 
आज अपने चंचल मन पर नियन्त्र रखिये व् हड़बड़ी मे कोई काम न करें/ आज कानूनी दावपेच में न उलझे/ सेहत व् आहार का विशेष ध्यान रखें/ आज सम्पति में निवेश न करें/ इवेंट प्रबन्धन, निर्यात व  बैंकिंग के लिए अच्छा दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी व् खेल समीक्षक,राजनेता व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये/
अंक ६, १५, २४ 
आज अपनी सेहत व् आहार का विशेष ध्यान रखें/ सहज स्वभाव से काम करें; क्रोध आपको नुक्सान पहुंचा सकता है/ सम्पति सम्बंधित  कोई काम आज न करें/ भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक ७, १६, २५ 
अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व् गुस्से पर  काबू रखिये/ सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ आंशिक भाग्यानुकुलता से आप लाभान्वित होंगे व् कुछ परेशानियों के बावजूद, दैनिक दायित्व निभा पायेंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८, १७, २६ 
आज आप अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी/ भवन निर्माण, सम्पति निवेश से जुड़े कार्य सुगमता  से पूरे होंगे/ राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण उलझने बढ सकती हैं/

अंक ९ , १८ ,२७ 
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए , अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा/ संतान पक्ष की किसी समस्या  व् आकस्मिक आये  मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में आज कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/

No comments:

Post a Comment