Wednesday, October 30, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  31/10/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला  पायेंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पायेंगे/ कला समीक्षक व् कलाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/  अहम के टकराव से उलझने बढ़ सकती हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से  पूर्ण कर पाएंगे/आज आपका रुझान घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा पर रहेगा/ निवास व्  व्यवसाय बदलने के लिए भी अनुकूल दिन है/ /सोने,हीरे, कलाकृतियों , वाहन, लोहे, पेट्रोल  का व्यापार लाभ देगा/ धर्म ग्रंथों के शोधार्थी, मीडिया, प्रकाशक, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सर्जन्स, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ आज कलात्मकता की ओर रुझान रहेगा/ घर की सज्जा की ओर भी ध्यान दे पाएंगे/ रिश्तेदारों की आवाजाही से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा/घर व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुचारू रूप  से पूरी होंगी/ सोने, हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों, लोहे, वाहन व् पेट्रोल का निर्यात  लाभ देगा/अनुवादक व् लेखक,  मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक ,कलाकार, भवन निर्माता व् ट्रांसपोर्टर विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/

अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक नवाचारों के लिए व् आविष्कारों के लिए अच्छा दिन है/जोखिम के कार्यों में भी रूचि रहेगी/प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/आज आप अपने उत्पाद पेटेंट  करवाएं तो लाभप्रद स्थिति बनी रहेगी/चांदी व् एथिनिक जवेलेरी के निर्यात के लिए उत्तम दिन है/दुग्ध उत्पाद व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा/बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज गृह ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ घर परिवार व् कारोबार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे/ सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी सामान  के विक्रय के लिए अच्छा दिन है/ विदेश प्रशासनिक सेवा के लिए अनुकूल दिवस है/ आज आवेश में आ कर लिए गए निर्णय व् वाहन चालन में असुविधा आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पायेंगे/ आज के  दिन भवन निर्माता, वास्तुविद, साहित्यकार,सम्पति निवेशक विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ बुक स्टोर्स व् प्रकाशक भी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/आज आंतरिक सज्जा पर खर्च करें/सोने व् सम्पति का विक्रय व् निवेश  लाभकारी रहेगा/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी समय दे पायेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे;परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित  होंगे/ आज सामाजिक, धार्मिक व्  साहित्यिक गतिविधियों के लिए समय निकाल पाएंगे/ सोने व् सम्पति का विक्रय व् दीर्घ कालीन  निवेश  लाभ देगा/ मीडिया, प्रकाशक, धार्मिक ग्रन्थों के शोधार्थी, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, स्त्रीरोग चिक्त्सिक व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर नियन्त्रण रखिये/ छोटी छोटी बातों पर उलझने से आप लोगों को अपना विरोधी बना लेंगे/घर परिवार की जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभेंगी/ भवन निर्माण, वास्तु, सम्पति से जुड़े कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे/आज साहित्यिक अभिरुचि भी विकसित होगी/ सरसों के तेल, वाहन, पेट्रोल, लोहे, हीरे, सोने ले विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शांति से बीतेगा/ घर परिवार व् कारोबार की  ज़िम्मेदारी आप स्वेच्छा  से लेंगे व् कुशलता पूर्वक निर्वहन कर पाएंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स , हीरे, सोने, पेट्रोल, वाहन, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, सर्जन्स व्  स्त्रीरोग चिकित्सिक, धर्म गुरु व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment