Monday, October 28, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2019 मंगलवार 


अंक १,१०,१९,२८ 
आज आप अपने दैनिक दायित्व शांतिपूर्ण  ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ / समाज कल्याण के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी/ कलात्म्क्ता में  भी ध्यान रहेगा/ कलाकार, पत्रकार, पर्यटन व वायु यात्रा से जुडे विभाग लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज चांदी व कलात्मक वस्तुओं  के विक्रय एवं निर्यात के लिये अच्छा दिन है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक २ ,११,२०,२९ 
आज आहार व सेहत का  विशेष ध्यान रखिये/ अनर्गल वादविवाद , आग या शार्ट सर्किट से नुकसान हो सकता है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया  भी  आज आपकी  परेशानी  का सबब  हो सकती  है/ कलात्मक गतिविधियों  लिये समय निकाल पायंगे/ वायु यात्रा हेतु व विदेश मे  बसे लोगो के लिये अच्छा दिन है/ चांदी व् एथनिक जवेलरी, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिकस  के व्यापार के लिये अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता , सेक्सोलॉजिस्ट्स,कला समीक्षक व् कलादीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
आज आपकी रुचि आन्तरिक सज्जा में  रहेगी/ वास्तुविद, भवन निर्माता ,सम्पति निवेशक व कृषक वर्ग आज लाभप्रद स्थिति  में रहेंगे/ आज निवास स्थान व नोकरी बद्लने के लिये अनुकूल दिन है/ चाँदी, नवरतन, भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक व् रचनात्मक कार्यक्रमों की ओर रुझान रहेगा/  प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/

 अंक ४,१३,२२,३१ 
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण करते हुए,  आप कुछ समय  सामजिक मेलमिलाप, अनुसन्धान व् शोध कार्यों  में भी दे पाएंगे/ आज का दिन  बिना किसी विशेष बदलाव के सुचारु रूप से बीतेगा /कलात्मक अभिरुचि मे  कुछ  समय बीता सकेंगे/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यात के लिए अनुकूल दिन हैं/ आज दिखावे के फेर में फ़िज़ूलखर्ची न कीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/
अंक ५,१४,२३ 
दैनिक दायित्व  सामान्य  रूप  से पूर्ण  कर पाएंगे/ आज विवादास्पद मामलों  से दूर रहने की चेष्टा कीजिये/ आग या शार्ट सर्किट  से भी परेशानी की  संभावना है/ आज सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत न कीजिये/ कृषक वर्ग, अनाज गोदाम  के मालिक व् पावर ग्रिड्स कुछ असुविधाजनक जनक स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आप की स्थिति में कोई वांछनीय बदलाव नहीं ला पायंगे/ सम्पति में  आज निवेश न कीजिये/ अनर्गल वाद विवाद से भी दूर  रहने का प्रयास करे/ आज गुस्से के  कारण लोग आपके विरोधी बन सकते हैं/ शार्ट सर्किट व् आग के प्रति भी सचेत रहिये/
अंक ७,१६,२५ 
सेहत व् आहार की ओर खास ध्यान दीजिये/ आज हवाई यात्रा न करें/ वायु जनित  संक्रमण भी आपकी परेशानी की  वजह बन सकते हैं/ आज सम्पति के स्थानांतरण  से जुड़े कार्य न करें/ आग व् शार्ट सर्किट से भी पेरशानी हो सकती है/
अंक ८,१७,२६ 
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपका ध्यान आध्यात्मिक्र  गतिविधियों की ओर रहेगा/ धर्मशास्त्र व् ज्योतिष के गूढ़ रहस्य जाने कि इच्छा प्रबल होगी/ भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के व्यापार व्  कृषि सम्पति विक्रय से लाभ मिलेगा./
अंक ९,१८,२७ 
आज आपका प्रभुत्व बढेगा व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति  रहेंगे, परन्तु कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/  धार्मिक क्रिया कलापों में मन लगेगा/ फोटो जर्नलिस्ट ,रेडीमेड वस्त्रों ,ईंधन,बारूद,भू उत्पादों व् नवरतन के विक्रेता व् सम्पति निवेशक आज लाभ प्रद स्थिति में रहेंगे/ट्रांस्पोर्टर्स ,ईंधन व्यापारी अच्छा लाभ प्रप्त करेंगे/ शेयर्स में निवेश से नुक्सान का अंदेशा है/

==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment