Monday, October 21, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध सम्पन्न होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बुजुर्गों की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप  आंशिक भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ आज अपने गुस्से पर काबू रखिये/शांत मन से काम करने को कोशिश कीजिये व् विवादस्पद मामलों से खुद को दूर रखिये/ आज शार्ट सर्किट या आग से भी नुक्सान होने का अंदेशा है/ आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सहजता  से निभा  पाएंगे/ गृह व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुगमता से पूरी कर पाएंगे/आध्यात्म की ओर भी रुझान रहेगा/ भू गर्भ शास्त्री, सम्पति निवेशक, कलाकार व् साहित्यकार, फोटो जर्नलिस्ट व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, लोहे, वाहन, ईंधन व्  हीरे  के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, आर्किटेक्ट्स, भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता  अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपका झुकाव नई तकनीक की ओर  रहेगा व् आप सहयोगियों का समर्थन भी पा लेंगे/ विज्ञान व्  तकनिकी  क्षेत्र में  अविष्कारों  के लिए अनुकूल दिन है/ परन्तु आरंभिक स्तर पर  कुछ  विरोध का  अंदेशा  है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं  व् दुग्ध उत्पादों का व्यापार फायदा देगा/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता  मुखर  होगी, परन्तु  आवेश  में आकर कोई निर्णय न लीजिये/ आज ज़मीन जायदाद से जुड़े काम न करें/अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें/ प्रशासनिक कार्यों व समाज सेवा  के लिए अनुकूल दिन है/ नेतृत्व की प्रवृति भी विकसित होगी/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज विवादस्पद मामलों से खुद को दूर रखें व् मन को शांत रखने का प्रयास करें/ सम्पति  में  निवेश न करें व् न्यायिक मामलों में  आज अपने पक्ष में  निर्णय की उम्मीद न रखें/ पावर ग्रिड्स, फायर ब्रिगेड व् अनाज गोदाम के मालिक व् कृषि व्यवसाय से जुड़े लोग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
शांत  मन से दैनिक दायित्व निभाने  की कोशिश कीजिये/ आज गरमा गर्मी से बचिए व् मन को व्यवस्थित एवं शांत रखने की कोशिश कीजिये/ सम्पति  से जुडी कोई भी सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज नुक्सान दे सकती है/ आज आपकी रूचि धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ेगी/  पत्रकार, धर्म प्रचारक , फोटो जर्नलिस्ट, पेट्रोल, वाहव व् हीरे के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक विवादों में  न उलझें/ अहम पर भी नियंत्रण रखिये/ आध्यात्मिक कार्यों व् पत्रकारिता के लिए अनुकूल दिन है/ भू उत्पादों व् सम्पति , हीरे,वाहन व् ईंधन का विक्रय  लाभप्रद रहेगा/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के अवसर बनेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सुचारु रूप से  पूर्ण कर पाएंगे/ आज धार्मिक कार्यों मे मन रमेगा/  आपकी राय का मान होगा व् आप दृढ़तापूर्वक भी अपनी बात मनवा पाएंगे/भू उत्पादों,  ईंधन, बारूद, मसलों, भू उत्पादों, हीरे, नवरतन व् बहुरंगी वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा/सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगो के लिए अच्छा दिन है/ व्यवसायिक प्रभुत्व भी बढेगा/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/




अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment