Saturday, October 19, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/10/2019 रविवारं

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/10/2019  रविवारं 


अंक १,१०,१९,२८
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति , प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व के गुण  मुखर होंगे/ आपको मित्र मण्डली का सहयोग भी आसानी से आज सामाजिक सरोकार के कार्यों में  मिल जाएगा/ पर्यटन ,एयर सर्विसेस, कला समीक्षक, मीडिया, राजनेताओं व्  एन  जी ओ  के लिए अच्छा दिन है/ आज दुग्ध उत्पादों, कलाकृतियों  व् चांदी का विक्रय एवं निर्यात लाभप्रद रहेगा/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ नवनिवेश के लिए दिन आर्थिक स्तर पर जोखिमपूर्ण है/

अंक २,११,२०,२९ 
आज आप की रूचि  रचनातमक गतिविधियों मैं बढेगी/ हवाई यात्रा व् विदेश प्रवास के अवसर बनेंगे/विदेश में अध्ययन हेतु व् नौकरी हेतु आवेदन देने के लिए उत्तम दिन है/ पर्यटन  व् परिवहन विभाग , एयरलाइन्स, फैशन व् ग्लेमर जगत , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा  संचालक, चांदी व् एथनिक ज्वेलरी ,कॉस्मेटिक्स, चर्म  उत्पादों, चोकोलेट्स, कॉफी व्  तम्बाकू के विक्रेता व् निर्यातक, आज लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/

अंक ३,१२,२१,३० 
आज कल्पना  को  उन्मुक्त उड़ान  दीजिए, कला व् साहित्य के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ कलाकार व् कवि अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/  मीडिया, टूरिस्ट गाइड, एयरलाइन्स, चांदी  व् हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता  आज अपेक्षाकृत  अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/  अपव्यय के कारण आज सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नए प्रोजेक्ट्स भी आज स्थगित के दीजिये, क्योंकि आज आर्थिक स्तर पर आपके लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/  नेतृत्व क्षमता ओर अधिक विकसित होगी/ अनुसन्धान व् आविष्कार व् सामाजिक नवाचारों  में रूचि  बढ़ेगी/ दान पुन्य  भी खुले दिल  से करेंगे/ आमोद प्रमोद व् पर्यटन के लिए अनुकूल दिन है/  एयरलाइन्स, अनुवादक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश यात्रा के अवसर बनेगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/  अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/
अंक ५,१४,२३ 
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई  खास बदलाव  नहीं ला  पाएंगे/  आंशिक भाग्यनुकूलता  से  आप लाभन्वित  होंगे; फ़लतः  प्रशासनिक वर्चस्व बनेगा व् सामाजिक कार्यों मे भी रूचि रहेगी/ मित्रों के सहयोग से समाज सेवा व् राजनैतिक गतिविधियाँ  भली  भांति हो पाएंगी/ नेतृत्व की क्षमता और अधिक विकसित होगी/
अंक ६,१५,२४
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व् कलाकृतियों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स , कला दीर्घा समीक्षक व् फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी व् आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक ७,१६,२५ 
सेहत व् आहार की ओर अधिक  ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण भी आपको प्रभावित कर सकता है/आज हवाई यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कास्मेटिक व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक ८,१६,२५ 
व्यक्तिगत प्रयास  आज  आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव  नहीं  ला पाएंगे/  शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए/ आज  अहम के टकराव के कारण बुजुर्गों से वैचारिक सामंजस्य की कमी  व् राजनैतिक मतभेदों से परेशानी हो सकती है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक ९,१८,२६ 
दैनिक दायित्व कुछ आर्थिक अवरोधों के बावज़ूद पूर्ण कर पाएंगे/ दिखावे के फेर में अपव्यय न कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश न कीजिये/
==================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
RAJNI CHHABRA
Sr.NUMEROLOGIST

No comments:

Post a Comment