Thursday, October 31, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 1/11/2019 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 1/11/2019 शुक्रवार 


अंक १,१० ,१९,२८ 
आज प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ नेतृत्व की प्रवृति भी मुखरित होगी/ कुछ लोग आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश करेंगे,परन्तु असफल रहेंगे /आज दिखावे के चक्कर में अपव्यय का अंदेशा है/किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम न उठायें/ शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/
अंक २,११,२०,२९
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज आप भाग्यानुकलता से लाभान्वित होंगे, फलतः आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कलात्मक कार्यों में समय बिता पाएंगे// कलाकार, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक व फिल्म निर्माता आज लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
दैनिक गतिविधियां, कुछ आर्थिक परेशानियों के बावजूद, पूर्ण कर पाएंगे /कुछ लोग आपकी निंदा करने की कोशिश करंगे, अनदेखा,अनसुना कर दीजिये, स्थिति स्वत ही संभल जायेगी/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/
अंक ४,१३,२२,३१
 आज अपने उच्च आधिकारियों से समर्थन की उम्मीद न रखें, आपके प्रशासनिक नवाचार आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ आर्थिक स्तर पर भी दिन प्रतिकूल है/ कोई नवनिवेश न कीजिये/ लोगों को खुश करने के चक्कर में फ़िज़ूल खर्च न करें/ आज आपका कोई प्रियजन कुछ समय के लिए आप से दूर जा सकता है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक ५,१४,२३
आज का दिन सामाजिक सरोकार के कार्यों व् प्रशासनिक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए अनुकूल है/मित्र मंडली का सहयोग भी मिल जाएगा/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ एन  जी ओ , राजनेता व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक ६,१५,२४ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला  पाएंगे; आप भाग्य अनुकूलता से लाभन्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स,कला समीक्षक, फिल्म  निर्माता, कला दीर्घा संचालक, गिफ्ट आइटम्स व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५
दैनिक गतिविधियां  निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कलात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान दे पयएंगे; रचनात्मक व् साहित्यिक क्रियाकलापों से भी पहचान बना पाएंगे/  फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म प्रोड्यूसर्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक, चर्म उत्पादों, तम्बाकू, कॉफी, कास्मेटिक व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

 अंक ८,१७,२६
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिए अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये व् कोई नयी शुरुआत न कीजिये/

अंक ९
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज आर्थिक जोखिम लेने से बचें व् कोई नव निवेश न करें/अपने जीवन साथी की भावनाओं की कद्र कीजिये/अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment