Sunday, September 8, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल दिनाक 9/9/2019 सोमवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल  दिनाक 9/9/2019  सोमवार
अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के कारण आप मित्रों व विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे/ चांदी व हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, कलाकार, मीडिया व् पर्यटन सेक्टर विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद एवं मुकदमेबाजी से दूर रहने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत की ओर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है/ कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, होटल व पर्यटन उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक  ,१२,२१,३०
आज सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे होंगे/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कवि, अनुवादक, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी, नवरतन, बहुरंगी भू उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/ ग्रह अनुकूलता के कारण आप कला के क्षेत्र में नाम कमाएंगे/ /चांदी के निवेशक व् निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चपलता पर काबू रखिये व् अपने उच्च अधिकारीयों व् बुजुर्गों से सामंजस्य बैठा कर चलिए/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ आज गर्मी,लू व् रक्त विकार आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/
अंक ६,१५,२४
आज स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत  है/ स्वभाव में भी विनम्रता बरतने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ रक्त विकार, चर्म रोग, ज्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ आज सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू न कीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग साधना में बढेगी/ भू उत्पादों, नवरतन ,ईंधन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ फोटो  जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु विशेष प्रभावपूर्ण रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/ कृषक वर्ग, भू सर्वेक्षक, सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, सम्पति विक्रेता व् निवेशक, ईंधन विक्रेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


No comments:

Post a Comment