Friday, September 6, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2019 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल    दिनांक 7/9/2019 शनिवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व् सामाजिक सरोकार एवं दान पुन्य की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/सैर सपाटे व् साहसिक समुद्री अभियान, जल विहार  व् विदेश यात्रा में रूचि रहेगी/आज वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी की ज़रूरत है/अहम पर भी काबू रखिये; अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा  सकता है/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/पेय जल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/आज आपकी रूचि पत्रकारिता, आध्यात्मिक ज्ञान, ज्योतिष व् वास्तु में रहेगी/हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता, भवन निर्माता, धर्म गुरु आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी मेहनत रंग लायेगी व् बाधित कार्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/रचनात्मक गतिविधियों, पत्रकारिता, दर्शन शास्त्र, वास्तु ज्ञान व् ज्योतिष, धर्म प्रचार व् तीर्थ यात्रा में रूचि बढेगी/चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, योग प्रशिक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया ,प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सामाजिक व् व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/
अंक ४,१३,२२,३१
आज के दिन आपके कार्य सामान्य गति से पूरे होंगे, परन्तु अहम के टकराव से परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/चांदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक तथा जल शुद्धिकरण सयंत्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में  अतिरिक्त सावधानी के आवश्यकता है/
अंक  ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ग्रह अनुकूलता के कारण आपके कुछ बाधित प्रशासनिक कार्य आज पूरे होने के आसार हैं व् प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/अहम के टकराव से  बचने की कोशिश कीजिये व् वाहन चालन में  भी विशेष सवाधानी बरतिए/
अंक ६,१५,२४
 आज का दिन आपके लिए सामान्य है/आज किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं,परन्तु आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी रूचि कलात्मक व् रचनात्मक कार्यों  में रहेगी/ सैर सपाटे, पर्यटन, तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/शिप्पिंग व् मत्स्य पालन सेक्टर, मर्चंट नेवी ,चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स,  योग प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक,  तीर्थ यात्री मीडिया, प्रकाशक व्  कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी, हालांकि  आरम्भ में  कुछ प्रशासनिक विरोध व् अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स, आध्यात्म  गुरु, वास्तुविद, भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य  के प्रकाशक, आध्यात्म गुरु व् योग प्रशिक्षक आज अधिक प्रभावपूर्ण रहेंगे/

No comments:

Post a Comment