Thursday, September 5, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल 6/9/2019 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल 6/9/2019  शुक्रवार
अंक ,१०,१९,२८
आज के दिन आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ सहचर से सम्बन्ध में आज आत्मीयता  की कमी खलेगी/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता का अभाव रहेगा/
अंक २,११,२०,२९
आज आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है /भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स  के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषग्य, फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति में कुछ शिथिलता  का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में  भी आत्मीयता की कमी खलेगी/ आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि रहेगी/ कृषक वर्ग, सेना व न्यायपालिका, भू सर्वेक्षक, बहुरंगी उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक तंगी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे व अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/ व्यय से पूर्व बजट निर्धारित करना उचित रहेगा/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद में प्रतिकूल परिणाम का अन्देशा है/ आग, गर्मी, लू व अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/
अंक ६,१५,२४
आज आपकी रूचि व्यक्तिगत रख रखाव, आमोद प्रमोद व कलात्मक अभिव्यक्ति में रहेगी/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, तम्बाकू, चोकोलेटस, कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार, कला दीर्घा संचालक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से, निर्बाधित पूरे हो पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व सम्पति से जुड़ी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत आज न कीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज  का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/ आध्यात्मिक गतिविधियों व धर्म प्रचार ,वास्तु व ज्योतिष में रूचि विकसित होगी/ ईंधन विक्रेता, सेना  न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ कोई भी नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ किसी [प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ धार्मिक अनुशंठानो में मन रमेगा/ सैन्य दल व न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, भू उत्पादों के विक्रेता, कृषक वर्ग, ईंधन विक्रेता आज विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


No comments:

Post a Comment