Thursday, September 26, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2019 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2019 शनिवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा, हालांकि शुरू में  कुछ लोग आपकी प्रशासनिक नीतियों का विरोध करेंगे/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में  भी आप अग्रणी रहेंगे/आपके बौद्धिक स्तर का अधीनस्थ कर्मचारियों पर बहुत प्रभाव बढेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से आतिरिक्त लाभ प्राप्ति के आसार हैं/आज वाहन चालन में  आतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक २,११,२०,२९
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, हीरे, सोने, सम्पति, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यक्तिगत स्तर आपके प्रयास कोई विशेष बदलाव या उपलब्धि नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी व पारिवारिक मसलों मैं भी आपकी राय का मान होगा/प्रकाशक, मीडिया, धर्म गुरु,  आर्किटेक्ट्स, सोने, हीरे, सम्पति, पेट्रोल व्  वाहन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद व अहम के टकराव से आपकी परेशानी बढ़  सकती है/उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों के साथ बहसबाजी में न उलझिए व अनर्गल वादविवाद से दूरी रखिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिए/

अंक ५,१४,२३
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रहेंगे/ विदेश में प्रशासनिक सेवारत अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/गृह निर्माण व शिक्षा हेतु ऋण देने के लिए उचित दिन है/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए व मन की चपलता पर काबू रखिये/

अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवीनता की कमी खलेगी/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ पारिवारिक व व्यवसायिक स्तर पर बाधित कार्य पूरे होंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/सोने व सम्पति में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ७,१६,२५
आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो पाएंगी/आप अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे व सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, प्रकाशक,आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे, सोने, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/अंतत आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व ज्योतिष की ओर रुझान बढेगा/ मीडिया, हीरे ,सोने,सुनहरी रंग की वस्तुओं, सम्पति,वाहन व पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व सामाजिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से सम्पन्न हो पाएंगी/हीरे, सोने, सम्पति, भवन निर्माण सामग्री, वाहन, ईंधन,लोहे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


http://www.numeropath.com/

No comments:

Post a Comment