Friday, September 20, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/9/2019 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक 21/9/2019 शनिवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव  नहीं ला पाएंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति शिथिल  रहेगी/कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/वाहन चालन में आतिरिक्त सावधानी बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज कर्म व  भाग्य दोनों ही आपकी स्थिति प्रभावपूर्ण बनायेंगे/सामाजिक,पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स, हीरे, एथनिक व स्वर्ण जेवेलेरी के विक्रेता,पेट्रोल व वाहन निक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में कुछ नाम होगा/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/आध्यात्मिक  गतिविधियों में रुझान बढेगा/मीडिया, प्रकाशक, हीरे व पेट्रोल के विक्रेता, सर्जन्स, साहित्यकार व शिक्षा विद , आध्यात्म  गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक ४,१३,२२,३१
आज व्यक्तिगत प्रयासों के सामान्य परिणाम ही मिल पाएंगे/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/नव निवेश स्थगित कर दीजिये/बुजुर्गों व उच्च  अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास कीजिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/सहचर की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/
अंक ५,१४,२३
आज पारिवारिक, शैक्षणिक  व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/साहित्यिक दायरा विस्तृत  होगा/शिक्षा व गृह  निर्माण  हेतु ऋण  देने के लिए अनुकूल दिन है/मन की चपलता पर काबू  रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज पारिवारिक सुख सुविधा हेतु आप सहर्ष व्यय करेंगे/गृह निर्माण, आंतरिक सज्जा व साहित्यिक गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति, एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता व निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/
अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत प्रयास व भाग्य अनुकूलता दोनों ही आपकी खुशियों में  वृद्धि के कारक होंगे/भवन निर्माण, वास्तु परामर्श, सोने व सम्पति मैं निवेश हेतु व साहित्य प्रकाशन हेतु अनुकूल दिन है/मीडिया, धर्म  गुरु, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा व आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/सोने व सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, सम्पति निवेशक व विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, परिवहन व सार्वजनिक निर्माण विभाग, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व तीर्थ यात्रा में रहेगी/पारिवारिक व सामाजिक दायित्व भी प्रतिष्ठापूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से आप प्रसन्न चित रहेंगे/ साहित्यिक व्  सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/सोने व सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, शिक्षाविद व्  धर्म ग्रंथों के शोधार्थी आज अपनी विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे/

No comments:

Post a Comment