Thursday, September 19, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2019 शुक्रवार
अंक 1,10,19,28
आज आप रचनात्मक गतिविधियों, मेहमाननवाज़ी व् भ्रमण में समय दे पाएंगे/ विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, मीडिया, कलाकार, खेल सवांददाता, चांदी, कलाकृतियों, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता  की कमी खलेगी/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग व् बाल रोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, स्लेटी, भूरे व् रुपहली रंग की वस्तुओं, चांदी व् एथनिक जेवेलरी , खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, खेल जगत व्  कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ कुछ मानसिक दुविधा व  आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद,आप दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी से भी उधार न लीजिये और न ही दीजिये/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ सहचर से भी आज अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् मेहमाननवाज़ी में समय दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के अवसर भी बन सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स व् होटल उद्यमी, कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों  के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकम्पा से लाभान्वित होंगे/  विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय हेतु गमन के लिए अनुकूल दिन है/ इवेंट मैनेजर्स, मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स, निर्यातक, खेल सवांददाता व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् रचनात्मक गतिविधियों एवं आमोद प्रमोद में समय दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक, गिफ्ट सेण्टर व् कला दीर्घा संचालक, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है व् हवाई यात्रा में भी कुछ असुविधा हो सकती है/ अस्वस्थता के बावजूद, आज आप भाग्य अनुकम्पा से अपने दायित्व निभा पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग वैज्ञानिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, खेल सामग्री, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानोंके कारण आज पूर्व निर्धारित  कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment