Tuesday, September 17, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2019 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2019 गुरुवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज प्रशासनिक गतिविधियों में आप अग्रणी  रहेंगे व नेतृत्व एवं समाज सेवा की प्रवृति भी मुखर होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता का अधिक प्रभाव रहेगा/
अंक २,११,२०,२९
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में  व व्यवसायिक गतिविधियों में आप भाग्य अनुकूलता के कारण अधिक प्रभावी रहेंगे/निवास व नौकरी बदलने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठित होंगे/ साहित्यिक दायरा  भी विस्तृत होगा/ प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के विक्रेता व निवेशक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार व अनुसंधान में बढेगी और आरम्भिक स्तर पर आपकी प्रशासनिक नीतियों का विरोध होगा, फिर भी आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे व अंतत अपने प्रयास में सफल होंगे/
अंक ५,१४,२३
आज आप प्रशासनिक व सामाजिक गतिविधियों में प्रभावपूर्ण रहेंगे/ पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने, सम्पति, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए उपयुक्त दिन है/ सम्पति निवेशक व विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे , परन्तु आंशिक भाग्य अनुकम्पा से आप लाभान्वित होंगे/ सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता , आर्किटेक्ट्स व् स्त्री रोग विशेषज्ञ आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/व्यवसाय व निवास बदलने हेतु अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति के निवेशक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्री रोग विशेषज्ञ आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ अहम पर काबू रखिये/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व पारिवारिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न हो पाएंगी/ सोने, सुनहरी वस्तुओं व सम्पति के निवेशक व आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक आज आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज सामान्य रूप से दैनिक गतिविधयां सम्पन्न हो जाने से आप शांत  चित रहेंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक क सामाजिक क्षेत्र में  भाग्य अनुकूलता  कारण आप प्रभावी रहेंगे /सोने व सम्पति के विक्रेता व्  निवेशक, कुटीर उद्योगपति , सोने व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment