Sunday, September 15, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/9/2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 16/9/2019  सोमवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज आप शांत चित से रचनात्मक ,कलात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व सैर सपाटे के लिए समय व्यवस्थित कर पाएंगे/राजनेतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ मर्चेंट नेवी, चांदी,  मोती व अन्य समुद्री उत्पादों व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये व पेय जल की शुद्धता भी सुनिश्चित कर लीजिये/उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर, चांदी व हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार आज ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप उर्जावान रहेंगे व् उत्साहपूर्ण विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, नौका विहार के कार्यक्रम बन सकते है/साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, धर्म गुरु, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आप प्रसन्नचित रहेंगे व् अपनी पसंददीदा गतिविधियों में भाग ले पाएंगे/आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, पिकनिक के कार्यक्रम बनेंगे व् मित्र मंडली के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, योग प्रशिक्षक, चांदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ सामाजिक सरोकार व् राजनीति से जुडी गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दिनचर्या शांतिपूर्वक व्  निर्बाध पूरी हो जाने से आप  संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/कुछ समय अभिरुचियों की  तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में देने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी लोकप्रियता बढेगी व् मित्र मंडली के साथ आमोद प्रमोद व् रचनातमक गतिविधियों में भागीदारी की वजह से समय खुशनुमा व् सार्थक रूप से बीतेगा/मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, अनुवादक, पर्यटन व् उड्डयन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज सामान्य रूप से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे, परन्तु नवीनता की कमी खलेगी/आप लम्बे समय से टालते आ रहे कुछ सामाजिक दायित्व पूरे करने का समय व्यवस्थित करने की चेष्टा कीजिये/

No comments:

Post a Comment