Saturday, September 14, 2019

अंक गणना दिनांक 15/9/2019 शनिवार

अंक गणना दिनांक  15/9/2019  शनिवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज आर्थिक  स्तर पर दिन प्रतिकूल है/किसी  भी प्रकार का नया  प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/राजनितिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे,परन्तु कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा करेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज आर्थिक व्  सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ रचनात्मक गतिविधियों से कुछ धन व् यश लाभ के संकेत हैं/एथिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पादों के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे व् अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/आध्यात्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ पत्रकार, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक एवं बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/सहचर से भी आज कुछ मन मुटाव का अंदेशा है/प्रशासनिक मतभेद व बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/
अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता  आप सामाजिक सरोकार व राजनीति से जुड़ी गतिविधियों में कुछ यश प्राप्त कर सकते हैं/सम्पति से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज आर्थिक  व सामाजिक स्थिति सुधरेगी/फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  कलाकार, भूरे रंग के उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/सम्पति के लेन देन को फिलहाल स्थगित कर दीजिये/आग व गर्मी से भी परेशानी का अंदेशा है/
अंक ७,१६,२५
 आज रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों से कुछ आतिरिक्त धन व यश प्राप्ति के आसार है/आप पारिवारिक सुख सुविधा व व्यक्तिगत रख रखाव पर सहर्ष व्यय करेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ८,१७,२६
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/सम्पति निवेशक, कृषक वर्ग व बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में बढेगी व प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, बारूद व बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश करने के लिए उत्तम दिन है/

No comments:

Post a Comment