Thursday, September 12, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/9/2019 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल     दिनांक 13/9/2019  शुक्रवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/शेयर्स में कोई नव निवेश न कीजिये/आज सहचर के साथ कुछ मनमुटाव का अंदेशा है, इसका एक कारण अपव्यय भी हो सकता है/व्यव से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/
अंक २,११,२०,२०
आज के दिन आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप सुकून महसूस करेंगे/आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व भाग्य अनुकूलता के कारण आज आप कुछ आतिरिक्त आर्थिक लाभ व यश प्राप्त कर पाएंगे/भूरे रंग के उत्पादों, कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार, कला दीर्घा संचालक ,फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग  व् सेक्सोलॉजिस्ट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है.नव निवेश स्थगित कर दीजिये/आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी रह रह कर महसूस होगी/सहचर से संबंधों में आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार व् अनुसन्धान में रहेगी व् आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/आरम्भिक स्तर और आपकी प्रशासनिक नीतियों व् नवाचारों को कुछ विरोध का सामना करना पड़ेगा,परन्तु अंतत आप अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/नवीनता की कमी रहेंगी/नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व् आप दान पुन्य की गतिविधियों में व् राजनेतिक क्षेत्र में समय देना पसंद करेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से अतिरिक्त लाभ के आसार हैं/
अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम दे पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप आर्थिक  व् सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित होंगे/कलात्मक गतिविधियाँ धन  अर्जन में  सहायक होंगी/मीडिया, कलाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से  जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/
अंक ७,१६२५
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी,परन्तु ग्रह अनुकूलता से आप कला व् व्यवसाय के क्षेत्र में  अतिरिक्त नाम व्  धन अर्जित कर पाएंगे/सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/कलाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आप अहम पर काबू रखिये व् उच्च अधिकारियों एवं बुजुर्गों की भावनाओं की कद्र  कीजिये/सफ़ेद रंग के उत्पादों के व्यवसाय में आज कुछ मंदी के आसार हैं/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है/नव निवेश न कीजिये व् आज किसी को भी उधार न दीजिये/आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत अधिक महसूस होगी/

No comments:

Post a Comment