Tuesday, September 10, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/9/2019

अंकों के  आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक  12/9/2019  गुरुवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक २,११,२०,२९
आज सामाजिक, व्यवसायिक व घरेलू गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सोने व एथिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पादों व भूरे रंग की वस्तुओं  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व सम्पति में निवेश के लिए उपयुक्त दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज सामाजिक क व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता रहेंगी व आप इनका निर्वहन सुनियोजित ढंग से कर पाएंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ कोई नवनिवेश न कीजिये/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे, परन्तु नाकामयाब रहेंगे/ आप धीरज न छोडिये/सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/
अंक ४,१३,२२,३१
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ आर्थिक नवनिवेश न कीजिये/ शेयर्स व लोटरी में  हरगिज़ निवेश न कीजिये/ नवनिवेश हेतु  दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर की भावनाओं की कद्र कीजिये/
अंक ५,१४,२३
आज सामाजिक व पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ ग्रह निर्माण व शिक्षा हेतु ऋण लेने व देने के लिए तथा सोने, सम्पति में निवेश करने के लिए उपयुक्त दिन है/सामाजिक सम्मान बढेगा/ स्त्री रोग चिकित्सिक, शिक्षण संस्था संचालक व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , कुटीर उद्योगपति,  शिक्षाविद , सोने व सम्पति के निवेशक व विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे व आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ आर्थिक स्थिति सुविधाजनक रहेगी/ आंतरिक सज्जा व गृह निर्माण में रूचि बढेगी/साहित्यिक व सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/
अंक ८,१७,२६
आज आपके पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सुगमता से पूर्ण होंगे व सम्मान में वृद्धि होगी/सोने, सम्पति,सरसों के तेल व सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता व निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/
अंक ९,१८,२७
सामाजिक.पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे कर पाने से आप संतुष्ट रहेंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप अपने दायित्व निभा पाएंगे/ किसी आत्मीय जन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/
 www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment