Monday, September 9, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/9/2019 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल    दिनांक 10/9/2019 मंगलवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व आपकी बौधिक क्षमता से लोगों को बहुत प्रभावित करेगे/ दान पुन्य व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी रूचि रहेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता  व् दुग्ध उत्पादक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ भाग्य से भी आज आप  किसी विशेष अनुकम्पा आशा में न रहिये/ सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक वाद के प्रतिकूल परिणाम  का अंदेशा है/ पावर ग्रिड्स, अनाज गोदाम के मालिक व् कृषक वर्ग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता के कारण सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक वाद के अनुकूल परिणाम के आसार हैं/ कृषक वर्ग, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, सेना, खदानों  के मालिक, बारूद व ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी बढ़ा  सकते है व आरम्भ में आपकी प्रशासनिक नीतियों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है/ आप नेतृत्व व दान पुन्य के क्षेत्र में प्रभावपूर्ण रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं का विक्रय आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ वैज्ञानिक व् शोध कर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३ 
आज विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/ बौधिक क्षमता  व् प्रबंधन योग्यता भी प्रखर होगी/  सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आग,गर्मी व बहसबाजी के कारण परेशानी का अंदेशा है/सम्पति स्थातात्रण से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सतर्क रहिये/

अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे: भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित  कर दीजिये/

अंक ८,१७,२८
आज उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों  से सामंजस्य की नीति अपना कर चलने में ही हित है/ अहम पर काबू रखिये व कुछ समय योग  ध्यान में दीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/

अंक ९,१८,२७
आज दैनिक निर्ध्स्रित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रूचि रहेगी/सेना, न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट,कृषक वर्ग व सम्पति, बारूद एवं ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment