Tuesday, August 6, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2019    बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, कोरियोग्राफी शूटिंग ,भ्रमण एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के किये उत्तम दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स, कलाकार, निर्यातक, बेंकर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद ,अपने दायित्व निभा पाएंगे/ निर्यातक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक एवं टूरिज्म सेक्टर, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ आप समस्यायों का निवारण मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, मनोवैज्ञानिक, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, धर्मगुरु व् फोटो जर्नलिस्ट  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज  कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, संगीत साधना ,आमोद प्रमोद, भ्रमण व् विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ पर्यटन विभाग, शिपिंग सेक्टर, जलशुद्धिकरण सयंत्र, खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, सीफ़ूड, मोती व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, संगीतज्ञ व् कोरियोग्राफर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, खेलजगत, निर्यातक, डे केयर सेंटर्स, नर्सिंग होम्स व मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी, आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों में बिताइये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी, आपकी व्यवसायिक एवं सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ वाक इन इंटरव्यू, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् विदेश प्रस्थान के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इण्डस्ट्री , कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स , सीफूड, मोती व् हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिए/

अंक 8,17,26
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/भाग्य अनुकूलता से आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ईंधन, वाहन, हीरे, नवरत्न, भू उत्पादों के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आकस्मिक आए मेहमानों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्या कारन आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ मन शांत रखने की कोशिश कीजिए/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/ भाग्य अनुकूलता से आज आप दृढ़तापूर्वक, अपने स्वतंत्र निर्णय मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment