Sunday, August 4, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/8/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/8/2019  सोमवार  

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार ,इवेंट मैनजमेंट व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी, कोरियोग्राफर्स, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स व् लेखाविद चांदी, मोती, सी शेल्स व् मत्स्य  के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर,साहसिक समुद्री  अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ नर्सिंग  होम्स, डे केयर सेंटर्स,मनोचिक्त्सिक, कोरियोग्राफर्स, टूरिज्म सेक्टर, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, वाहन, चांदी, कलाकृतियों स्लेटी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स,निर्यातक, विदेश सेवा मन्त्रालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण, तेज़ समुद्री हवाएं व् वर्षा आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज संतान  पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आपको पूर्ण निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है/ दृढ़तापूर्वक समस्या का समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ आज आपकी रूचि रचनात्मक  व् धार्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगी/ चांदी के विक्रेता, टूरिस्ट गाइड , कवि व् अनुवादक, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , शिप्पिंग सेक्टर व्  समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी प्रबंधन क्षमता मुखर  होगी/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल, निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेन्टर , टूरिस्म सेक्टर, बेंकर्स, खेलजगत, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण  सयंत्र ,शिपिंग इंडस्ट्री, खेल संवाददाता व्  मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग कीजिये/ अंतरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय, भ्रमण, उच्च अध्ययन, कोरियोग्राफी व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन हैं/ मनोरोग  व् बालरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी, होटल उद्यमी, इवेंट मैनेजर्स, डे केयर  सेंटर्स, नियोजन कार्यालय आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी किसी  विशेष अनुकम्पा की आशा करना व्यर्थ है/ शांत मन  से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज आपके कई बाधित कार्य व् प्रोजेक्ट्स पूर्ण हो सकते हैं/ डूबा हुआ धन भी वसूल हो सकता है/ विदेश में कोरियोग्राफी शूटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ खेल सामग्री, स्लेटी  वर्ण वस्तुओं  व् बाल उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, खेल संवाददाता व् प्रकाशक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मरीन अभियंता व्  जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज संतान  पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु दृढ़तापूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये, कुछ  हद तक सफल रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों से आंशिक बदलाव का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment