Friday, August 2, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2019 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2019 शनिवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ आपके कृतित्व और व्यक्तित्व की सराहना होगी, परन्तु अहम पर यथासंभव काबू  रखिये/ बेंकर्स, लेखाविद, इवेंट मेंजेर्स,  मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी, विदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी, स्लेटी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् खेल जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में शिष्ट मंडल व् सांस्कृतिक दल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/ 

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज सार्थक परिणाम देंगे , व्  भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे व् कुछ बाधित कार्य भी गति ले पाएंगे/ खेल सवांददाता, डे केयर, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिकित्सिक, ट्रेवल व् लोन एजेंट्स, मूवर्स व्सं पेकर्स, संगीत   व् नृत्य निर्देशक, स्त्रीरोग चिक्त्सिक, कॉस्मेटिक सर्जन्स व् डेंटिस्ट,  केयर सेंटर्स, मीडिया, चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन  व् हस्तशिल्प उत्पादों एवं खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, बेन्कर्स व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व प्रभावी  रूप से निभा पायेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते व आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज आपके पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये; अन्यथा वसूलने में दिक्क्त आएगी/  व्यवस्थित चित से दिनचर्या पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ हीरे, चांदी व् कलाकृतियों, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, कवि व् अनुवादक, मीडिया व् प्रकाशक, धर्म प्रचारक व् कुटीर उद्योगपति, सर्जन्स व् स्त्री रोग चिकित्सिक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् प्रशासनिक एवं राजनैतिक विवादों से यथासम्भव दूर रहियेव् बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सवेदनशील रहिये/ आज आप अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक व सामाजिक  नवाचारों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे, हालाँकि आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध और आलोचना का अंदेशा है/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल अपनी विशेष पहचान बना पाएंगे/  सामाजिक कार्यकर्ता, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, बेंकर्स व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक व् व्यवसायिक क्षेत्रं में खास पहचान बना पाएंगे/ इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मेनेजर्स , खेल जगत, राजनेता, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, बेंकर्स, लेखाविद, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, डे केयर सेंटर्स, चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों, खेल सामग्री, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स , खेल सवांद दाता आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व प्रभावी  रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ कुछ समय साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी दे पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दिनचर्या निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ सोने व् रिहायशी सम्पति एवं गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे, परन्तु आप सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में भी कुछ योगदान दे पायेंगे/ भाग्य अनुकम्पा से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, खेल जगत, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक व् सुनहरी व् स्लेटी  रंग की वस्तुओं, सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल, गृह उपयोगी  एवं खेल सामग्री के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पायेंगे/ सर्जन्स, स्त्री रोग चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, धार्मिक ग्रन्थों के शोधार्थी, हीरे, सोने, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व प्रभावी रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसे समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्कत का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में आपका रुझान बढेगा / सोने,हीरे, ईंधन व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


No comments:

Post a Comment