Thursday, August 1, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/8/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  2/8/2019   शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी  रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से, आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ कलाकार, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, चांदी के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में  निवेश हानिकारक हो सकता है/ प्रेमप्रसंग में  आज आत्मीयता की कमी खलेगी; सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से भी आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व्  विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, पर्वतारोही, मीडिया , कलाकार, आर्ट गैलेरी संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट, चांदी व् एथनिक जेवेलेरी ,भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान् दीजिये/ कला, साहित्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ पर्यटन विभाग, उड्डयन विभाग, मीडिया, प्रकाशक,कलाकार, अनुवादक, मॉडल्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व सुनियोजित ढंग से व्यय कीजिये/शेयर्स में निवेश न कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता व् निर्यातक, पर्वतारोही, अन्तरिक्ष शोधार्थी , वैज्ञानिक , राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शेयर्स में निवेश न कजिये/ आज आपका कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कुछ खास परिवर्तन नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  कला व् साहित्य के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ कलाकार, आर्ट गैलेरी संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता,फैशन व् ग्लैमर  जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा हैं/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपनी व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ लेदर बैग्स, तम्बाकू, कॉफी, कॉस्मेटिक्स के विक्रेता, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता व् कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय  बदलाव  नहीं  ला पायेंगे/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों  की तुष्टि व् सामाजिक  मेलमिलाप में दीजिये/ अहम् के टकराव के कारण आज राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझनें बढ़ सकती हैं/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कुछ  विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक दायित्व, कुछ आर्थिक परेशानियों के बावजूद, सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण, सहचर से कुछ अनबन का अंदेशा है/  किसी प्रियजन की कमी आज  आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment