Wednesday, August 21, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/8/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/8/2019  गुरुवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ परिवार की सुख सुविधा हेतु  अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी दे पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व, आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद निभा पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक व सामाजिक नवाचारों, राजनैतिक गतिविधियों, अनुसन्धान व आविष्कार में बढ़ेगी/ एन जी ओ, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, नेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/शेयर्स में निवेश न कीजिये/प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता मुखर होगी/आप सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ राजनैतिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों व् खेल स्पर्धा में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, सोने, सम्पति, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफ़र्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आप व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ परिवार की सुख सुविधा हेतु आप खुले दिन से व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ सोने, सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता बढ़ेगी/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती  है/ भाग्य आपका साथ देगा, फलत व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति, स्टेशनरी  के विक्रेता, साहित्यविद  व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/आंशिक ग्रह अनुकूलता से कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व, आर्थिक अवरोधों के बावजूद निभा पाएंगे/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत  शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, भवन निर्माता, साहित्यकार व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment