Thursday, August 15, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2019 शुक्रवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रचनात्मक क्षमता व् सौंदर्य बोध मुखरित होंगे/ आप कला, साहित्य , सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में  समय दे पाएंगे, परन्तु आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , सीफ़ूड, मोती, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेमप्रसंग में  आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक सजग रहिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्णता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉफ़ी पार्लर्स, चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ अनर्गल वाद विवाद से यथासम्भव दूर रहिये/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् साहित्य सृजन एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ शिपिंग इन्डस्ट्री, मोती व् मत्स्य के विक्रेता एवं निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयन्त्र, मीडिया व् कलाकार, कृषक वर्ग, कृष भूमि व् कृषि उत्पादों एवं ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/ शिप्पिंग इन्डस्ट्री, मोती, मत्स्य, नमक व्  एक्वा गार्ड्स के विक्रेता , मीडिया, साहसिक समुदी अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप भाग्य से किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ सम्पति  की सौदेबाजी या इस से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक क्रियाकलाप निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, कला दीर्घा संचालक. भूरे रंग की वस्तुओं व् लेदर बैग्स के विक्रेता अधिक लाभदायक  स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/कृषक वर्ग, अनाज गोदाम के मालिक व् पावर ग्रिड्स आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म समीक्षक, कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं ,एथनिक जेवेलेरी व् लेदर बैग्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय अभिरूचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ कृषक वर्ग, बहु रंगी उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने की वजह से आज बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना पड़ेगा / सहचर की भावनाओं के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहिये/अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान में मन रमेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, ईंधन व् बारूद, नवरतन, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता व् कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment