Tuesday, August 13, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2019  बुधवार


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट , खेल स्पर्धा व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, खेल समीक्षक, स्लेटी रंग की  वस्तुओं व् पारे के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन  में आज अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मेहमानवाजी में व् बच्चोँ के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स,बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी व् निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाक इन इंटरव्यू के लिए व् व्यवसाय बदलने एवं विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज सन्तान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/  शिपिंग सेक्टर, एक्वा गार्ड्स व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अपनी प्रबंधन व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मन्त्रालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक ,खेलजगत व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, समुद्री उत्पादों  व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर अधिक ध्यान दीजिए व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ वाक इन इंटरव्यू व् व्यवसाय बदलने के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं  भ्रमण हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, फीजियोथेरेपिस्ट, कोरियोग्राफर्स , पर्यटन विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ बुज़ुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए / भूरे रंग की वस्तुओ, कास्मेटिकस व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेशं में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खेल संवाद दाता , बेंकर्स, लेखाविद, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, हीरे, वाहन , पेट्रोल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे। आज आपका प्रभुत्व  बढ़ेगा/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी कार्यशैली में नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये/ हीरे, ईंधन, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, सर्जन्स, धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप संतान पक्ष की किसी चिंता से अनमने से रहेंगे/आकस्मिक आये अतिथियों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ बदलाव का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व व्यवसायिक  क्षेत्र में स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment