Monday, August 12, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/अनर्गल वादविवाद, सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकते हैं/ कृषक वर्ग व् सेना भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आंशिक भाग्यानुकूलता से आज फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं , एथनिक जेवेलरी व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान व् वास्तु  परामर्श आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषक वर्ग, बहुरंगी उत्पादों, नवरतन, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ आज प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, समाज सुधार, प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों में बढ़ेगी/ वैज्ञानिक, अनुसन्धान कार्य से जुड़े लोग, राजनीतिज्ञ, समाज सेवी संस्थाए, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादकों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबन्धन व् प्रशासनिक क्षमता निखरेगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत, राजनीतिज्ञ, दुग्ध उत्पादक व्  मिल्कफूड विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ मन के चपलता पर काबू रखिए व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न  कीजिये व् आज किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत  न कीजिये/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/
आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आज फैशन व् ग्लेमर जगत, कला फिल्म निर्माता, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, एथनिक जेवेलरी व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी स्थिति में आज किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ सम्पति स्थान्तरण या सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता से आज फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों, कास्मेटिकस व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिए/ आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में बढ़ेगी/ पत्रकार, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, कृषक वर्ग, नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आपकी रूचि वास्तु परामर्श, धार्मिक साहित्य अध्ययन, फोटो पत्रकारिता आदि की ओर बढ़ेगी/ कमांडोज़, सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, कृषक वर्ग,  ईंधन, बारूद व् नवरतन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment