Thursday, July 4, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/7/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/7/2019  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है, परन्तु आर्थिक संसाधनों के सीमित होने की वजह से लक्ष्य प्राप्ति में कुछ परेशानी हो सकती है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ सहचर की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिए, आज बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेेगी/सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, प्रसूतिगृह, निर्यातक, कोरियोग्राफर्स, खेल जगत, फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरी व् स्लेटी रंग  के विक्रेता, फिल्म निर्माता, कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए व् मेहमाननवाज़ी के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30

आज आप आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण, अपने बच्चों व् प्रियजन की बढ़ती मांगे पूर्ण नहीं कर पाने से खिन्न मन रहेंगे/ सहचर से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ किसी भी नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा/ आर्थिक संसाधन सीमित होने  के बावजूद, आप अपनी सूझ बुझ से काफी हद तक स्थिति संभाल पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र  सहायक हो सकते हैं/ आज कुछ विरोधी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे और आप अपने किसी प्रियंजन की कमी रह रह कर महसूस करेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की  पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता पर भी पूरा भरोसा कीजिये/ प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के दम पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ टूरिस्म सेक्टर ,खिलाड़ी ,इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक ,होटल उद्यमी, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी व् डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार, फिल्म निर्माता आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दिन व्यसतता पूर्ण रहेगा व् आपके प्रयास आपको आशा से अधिक सार्थक परिणाम देंगे/ भाग्य भी आज आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेगा/ आपकी सामाजिक, व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी व् प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता बढ़ेगी/ तम्बाकू, कॉफी, कलाकृतियों व् सौंदर्य प्रसाधनों के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर के गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंद दीदा गतिविधियों मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने के कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आप यथासंभव शांत व् व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की  कोशिश कीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ अपने  सीमित साधनों से ही काम चलाइये व् किसी से भी उधार न लीजिये/  जीवनसंगी के भावनाओं की प्रति संवेदनशील रहिये/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment