Tuesday, July 2, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 4/7/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 4/7 /2019 गुरुवार


अंक १,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके सहायक सिद्ध होंगे/ निर्यातक, बेंकर्स,खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, संगीतकार, टूरिज्म सेक्टर व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक २,११,२०,२९ 
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शैक्षणिक संस्थान व् मीडिया, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/


अंक ३,१२,२१,३० 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की  किसी  समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ साहित्यकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, समाज सेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आप लीक  से  हटकर कुछ कर गुजरना पसंद करेंगे/ आपकी रूचि  नवाचार, अनुसन्धान, आविष्कार ,प्रशासनिक नवनीति निर्माण आदि में बढ़ेगी/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा में भाग लेने हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ५. १४,२३ 
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे/प्रशासनिक,सामाजिक,राजनैतिक क्षेत्र  मैं नाम होगा/व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ ट्रेवल व् लोन एजेंट्स, मूवर्स व् पैकर्स,  लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मनोरोग चिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, कोरियोग्राफर्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकलता से आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५ 
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक व् सांस्कृतिक  गतिविधियों से भी कुछ पहचान बनेगी/ सोने, सम्पति, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, संगीतकार ,खिलाडी, बेंकर्स, लेखाविद, मीडिया ,इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६ 
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक  स्तर पर कुछ मतभेद आज आपकी परेशानी बढ़ा  सकते है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक ९,१८,२७ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ तनाव ग्रसित रहेंगे, परन्तु धैर्यपर्वक समस्या का हल पाने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अच्छा दिन है/

========================================================================================अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment